जानिये…करवाचौथ के उपलक्ष्य में ब्राह्मण महिलाओं ने कैसे मनाया उत्सव,सिटी क्लब में पहली बार हुए आयोजन में जुटी सुहागनें,







रुद्रपुर।खबर रुद्रपुर से है जहां करवाचौथ के उपलक्ष्य में ब्राह्मण महिला सभा ने रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया।रविवार की शाम को ब्राह्मण महिला सभा के आह्वाहन पर रुद्रपुर स्थित सिटी क्लब में दर्जनों सुहागन महिलायें इकट्ठा हुईं।दीप प्रज्जवलन व गणेश वंदना के साथ ही महिलाओं ने जमकर थिरकना शुरु कर दिया।ब्राह्मण महिला सभा की पदाधिकारी अंजू तिवारी ने बताया कि रुद्रपुर में कई संगठन करवाचौथ के अवसर पर कार्यक्रम करते रहे हैं लेकिन ब्राह्मण महिला सभा द्वारा पहली बार करवाचौथ पर्व को श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।रंगारंग कार्यक्रम में लोकगीत के साथ ही फिल्मी धुनों पर भी महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाये।गीत संगीत के अलावा धर्म संस्कृति पर आधारित प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई जिसमें सही उत्तर देने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।ब्राह्मण महासभा के नगर अध्यक्ष नितिन कौशिक ने बताया कि आधुनिकता की चकाचौंध के बीच अपनी गौरवशाली संस्कृति को बनाये रखने के लिये ब्राह्मण समाज को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करना होगा,और इसी के मद्देनजर पहली बार ब्राह्मण महिलाओं के द्वारा करवाचौथ के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।कौशिक ने भरोसा जताया कि अपने धर्म और संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम भविष्य में भी ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित किये जायेंगे।इस दौरान मीना शर्मा,बीना तिवारी,ममता त्रिपाठी,अंजू तिवारी,रुचि शर्मा,अंजू शर्मा,निशा कौशिक,दीपा जोशी,प्रियंका त्रिपाठी,छाया शर्मा,रेशु दीक्षित,श्वेता शर्मा,नेहा अवस्थी,स्वाति शर्मा,श्वेता तिवारी,रसना,अर्चना राय,प्रभा शर्मा,डॉक्टर प्रियंका पांडे,डॉ ललिता जोशी,शशि द्विवेदी,मिनी पाठक,शालिनी गौड़,नेहा,कृष्णा शर्मा,हर्ष बाला,ज्योति,पूनम शर्मा,मीना कांडपाल,बबीता,आयुषी,ओमसी द्विवेदी,आयुषी समेत ब्राह्मण समाज की दर्जनों महिलायें उपस्थित थीं।









