October 8, 2026

हल्द्वानी…कुमाऊं कमिश्नर करेंगे बवाल की मजिस्ट्रेटी जांच,19 नामजद समेत 5 हजार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा,

हल्द्वानी…कुमाऊं कमिश्नर करेंगे बवाल की मजिस्ट्रेटी जांच,19 नामजद समेत 5 हजार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा,

हल्द्वानी…कुमाऊं कमिश्नर करेंगे बवाल की मजिस्ट्रेटी जांच,19 नामजद समेत 5 हजार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा,

 

हल्द्वानी/बनभूलपुरा में हुई हिंसा के नंगे नाच की मजिस्ट्रेटी जांच होगी ताकि पूरे मामले की तह तक पहुंचा जा सके।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी दौरे के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भी हल्द्वानी पहुंचकर हिंसा,आगजनी और पथराव के बाबत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से जरूरी जानकारी हासिल की।उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए उपद्रव की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी किये हैं।कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को बतौर जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है जो कि 15 दिनों के भीतर जांच पूरी करके अपनी रिपोर्ट शासन को सौपेंगे।जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने भी हल्द्वानी में कानून व्यवस्था को लागू करने के लिये अधिकारियों को उपद्रवियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के आदेश दिये हैं।

 

धरपकड़ में जुटी एजेंसियां:-बनभूलपुरा में पुलिस थाना फूंकने,तोड़फोड़,पथराव और अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला करने के मामले में 19 नामजद समेत लगभग 5 हजार अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है और आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिये हैं। बवाल में शामिल अभी तक कुल चार आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने की खबर है जबकि सीसीटीवी फुटेज और मोबाईल से बनाये गये वीडियो द्वारा उपद्रवियों की पहचान के प्रयास में जांच टीमें जुटी हैं।

 

हल्द्वानी को सात सेक्टर में बांटा:-महानगर को सुरक्षा के मद्देनजर 7 सेक्टर में बांटा गया है।प्रत्येक सेक्टर में एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।पुलिस,पीएसी जवानों के अलावा अर्ध सैनिक बलों की कई कम्पनियों को भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिये सड़कों पर उतारा गया है ताकि कानून व्यवस्था के लिए पैदा होने वाली किसी भी चुनौती को समय रहते कुचला जा सके।हल्द्वानी के चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।ड्रोन कैमरे की मदद से भी उपद्रव ग्रस्त क्षेत्रों की लगातार निगहबानी की जा रही है।

 

मृतकों की सूची जारी:-बनभूलपुरा में हुए बवाल के दौरान अब तक जान गंवाने वाले पांच मृतकों की सूची प्रशासन द्वारा जारी की गयी है।बेस अस्पताल में 07,कृष्णा अस्पताल में 03,सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में 03 और ब्रजलाल अस्पताल में 01 घायल को प्रशासन द्वारा उपचार के लिये भर्ती कराया गया है।

जबकि फईम कुरैशी,जाहिद,मो०अनस,शब्बान व प्रकाश की मृतकों के रूप में पहचान की गयी है,इनमें जाहिद और अनस पिता-पुत्र बताये जा रहे हैं जो कि बनभूलपुरा के ही निवासी हैं।

 

फिलहाल हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से जुड़े तिकोनिया-तीन पानी- गौलापार बाईपास की परिधि में पूर्णतः बंद ( कर्फ्यू ) रहेगा और इंटरनेट सेवा भी वहां पूरी तरह से बाधित रहेगी।

 

जबकि प्रशासन के आदेश पर नैनीताल-बरेली मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों को प्रतिबंधों से मुक्त रखने के आदेश जारी किये गये हैं।

 

किसी भी अनहोनी से बचने के जिला प्रशासन हाई अलर्ट है।जिले में कानून व्यवस्था की पल-पल की अपडेट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत प्रदेश के आलाधिकारियों तक पहुंचाई जा रही है।खुफिया कर्मी भी हल्द्वानी के हालात पर पैनी निगाह रखे हुए हैं और महानगर में रह रहे बाहरी तत्वों की पहचान करके उनकी कुंडली खंगालने में जुटे हैं।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed