November 20, 2026

24 नवंबर को श्री बालाजी मंदिर के भूमिपूजन में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु,निशान यात्रा के साथ 14 से ग्यारह दिवसीय महोत्सव,

Advertisement

 

रुद्रपुर/जिला मुख्यालय से चंद किलोमीटर की दूरी पर श्री बालाजी के भव्य मंदिर का निर्माण आगामी 24 नवंबर से विधिवत प्रारंभ हो जायेगा।बृहस्पतिवार को श्री बालाजी चैरिटेबल ट्रस्ट पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आगामी 14 नवंबर को निशान यात्रा के साथ ही 11 दिवसीय महोत्सव ट्रस्ट के तत्वावधान24 नवंबर को श्री बालाजी मंदिर के भूमिपूजन में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु,निशान यात्रा के साथ 14 से ग्यारह दिवसीय महोत्सव, में शुरु होगा।ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय अरोरा ने बताया कि श्री बालाजी धाम के प्रांगढ़ में विशाल व भव्य मंदिर के लिये एक निर्माण कमेटी बनाई गई है जिसका अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी व उद्योगपति विजय भूषण गर्ग को बनाया गया है।गर्ग के मुताबिक श्री बालाजी धाम के महंत हरनाम चंद गुरु जी की देखरेख में बनने वाले श्री बालाजी महाराज के मंदिर का शिलान्यास 24 नवंबर को होगा लेकिन उससे पहले 11 दिवसीय महोत्सव में हवन व यज्ञ समेत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान 14 नवंबर से प्रारंभ हो जायेंगे।गर्ग ने बताया कि 11 नवंबर को निशान यात्रा,15 को रक्तदान शिविर,16 को सुन्दरकाण्ड का पाठ जबकि 17 नवंबर को कलश यात्रा निकाली जायेगी।गर्ग के मुताबिक 18 नवंबर से सात दिवसीय हनुमद एवं महारुद्र यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ होगा साथ ही पंचमुखी हनुमान जी के स्वरुपों के निमित्त हवन होंगें।उक हवन यज्ञ प्रातः 8:15 व दोपहर 2:15 बजे से दो पालियों में संपन्न कराये जायेंगे।बताया कि 18 नवंबर को श्री हनुमान जी का यज्ञ,19 को श्री नृसिंह जी यज्ञ,20 को श्री गरुड़ जी यज्ञ,21 को वराह जी यज्ञ,22 को हयग्रीव यज्ञ,23 को महारुद्र जी का यज्ञ संपन्न होगा।श्री बालाजी मंदिर निर्माण कमेटी अध्यक्ष विजय भूषण गर्ग के मुताबिक 24 नवंबर को आवाहित देवताओं एवं हनुमत सहस्त्र नाम यज्ञ के साथ ही पूर्णाहुति दी जायेगी।गर्ग ने बताया कि हवन यज्ञों की विधिवत श्रंखला के साथ ही 24 नवंबर को विशाल श्री बालाजी मंदिर निर्माण स्थल पर भूमि पूजन व आधारशिला कार्यक्रम संपन्न कराया जायेगा।गर्ग ने बताया कि श्री बालाजी मंदिर निर्माण के लिये समस्त हवन,पूजन व यज्ञ अनुष्ठान के लिये कुल 11 हवन कुण्डों की स्थापना की जायेगी जिसमें 221 यजमान परिजनों के साथ आहुति देंगे।उन्होंने बताया कि हवन पूजन व यज्ञ अनुष्ठान उज्जैन के वेद विभूषण महर्षि सांदीपनी वेद विद्या प्रतिष्ठान से श्री आचार्य वीरेश्वर दातार जी अगुवाई में हरिद्वार व काशी से आये आचार्यों द्वारा शास्त्रानुसार संपन्न कराये जायेंगे।गर्ग ने बताया कि 24 नवंबर को श्री बालाजी धाम में दोपहर 1:15 बजे से विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया जायेगा।प्रेस वार्ता में भारत चुघ,राजेंद्र श्रीधर,प्रवेश साहनी चंद्रकान्त अरोरा,नीरज बत्रा,प्रीतम अरोरा,एसपीएस नेगी,प्रवीण सूरी,मुकेश घई,राहुल गुप्ता,अभिषेक कपूर ,मोहित जिंदल,गोल्डी बेदी,मोनू राजपूत,संजीव भारद्वाज,रोहित हुड़िया,हर्ष जिंदल,आशु नागपाल समेत अनेक ट्रस्टी और सेवादार उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

You may have missed