बड़ी खबर…! सांसद भट्ट ने स्वच्छता सर्वेक्षण में उपलब्धि के लिये महापौर शर्मा को दी बधाई, हिमालयी राज्यों में रुद्रपुर निगम ने पहना कामयाबी का ताज,
🔴बड़ी खबर…!
सांसद भट्ट ने स्वच्छता सर्वेक्षण में उपलब्धि के लिये महापौर शर्मा को दी बधाई,
हिमालयी राज्यों में रुद्रपुर निगम ने पहना कामयाबी का ताज,
रुद्रपुर।स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत रुद्रपुर नगर निगम को हिमालयी सिटी श्रेणी में हिमालयी राज्यों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त होने और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने महापौर विकास शर्मा को पत्र भेजकर इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिये बधाई दी है।सांसद भट्ट ने रुद्रपुर नगर निगम की इस सफलता को पूरे शहर के लिए गर्व और गौरव का विषय बताते हुए इसके लिए महापौर के कुशल नेतृत्व,नगर निगम के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों,सफाई मित्रों और शहरवासियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की है।महापौर विकास शर्मा को भेजे गए अपने बधाई संदेश में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत रुद्रपुर नगर निगम को हिमालयी सिटी श्रेणी में हिमालयी राज्यों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त करना और राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करना अत्यंत हर्ष एवं गर्व की अनुभूति कराने वाला है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित होना सभी के लिये अत्यंत गर्व का विषय है।कहा कि रुद्रपुर नगर निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में जनभागीदारी और बेहतर नगर प्रबंधन के माध्यम से एक प्रभावशाली उदाहरण प्रस्तुत किया है।उन्होंने अपने संदेश में स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि स्वस्थ,सुंदर एवं विकसित समाज के निर्माण का आधार है।रुद्रपुर नगर निगम ने इस उपलब्धि के माध्यम से यह साबित किया है कि जनसहभागिता,बेहतर कार्ययोजना और सामूहिक जिम्मेदारी के साथ किसी भी शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई जा सकती है।सांसद अजय भट्ट ने विश्वास जताया कि महापौर विकास शर्मा भविष्य में भी इसी ऊर्जा,प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ अपने क्षेत्र में जनहित के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहेंगे।























