November 20, 2026

ब्रेकिंग…! दबंगों के हमले में होमगार्ड के पुत्र का सिर फटा,डायल 112 से नहीं मिली मदद, मां व नाबालिग बहन भी चोटिल,पुलिस ने मेडिकल को भेजा

Advertisement

ब्रेकिंग…! दबंगों के हमले में होमगार्ड के पुत्र का सिर फटा,डायल 112 से नहीं मिली मदद, मां व नाबालिग बहन भी चोटिल,पुलिस ने मेडिकल को भेजा

रुद्रपुर।जिला मुख्यालय से चंद किलोमीटर दूर रायपुर में दबंगों ने धारदार हथियार व लाठी डंडों से होमगार्ड के परिजनों पर रंजिशन हमला बोल दिया जिससे कई लोग घायल हो गये।जानकारी के मुताबिक रायपुर निवासी महेंद्र सिंह बतौर होमगार्ड कोतवाली रुद्रपुर में तैनात है।पीड़ित के मुताबिक उसके पड़ोस में आपराधिक किस्म का एक व्यक्ति रहता है जोकि बिंदुखेड़ा में गोली मारकर हत्या के प्रयास मामले में वांछित चल रहा है।बीती रात पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिये गांव में दबिश दी तो उसे होमगार्ड के परिवार पर मुखबिरी का शक हुआ।पुलिस के जाने के बाद रात में ही आरोपी ने परिजनों के साथ होमगार्ड के घर का दरवाजा खटखटाना शुरु कर दिया लेकिन किसी अनहोनी के डर से पीड़ित परिवार ने घर का दरवाजा नहीं खोला।सुबह जब होमगार्ड महेंद्र ड्यूटी के लिये घर से चला गया तो पड़ोसियों ने गंदी-गंदी गालियां देनी शुरु कर दीं।जब पीड़ित के परिवार ने इसका विरोध किया तो लाठी डंडे व धारदार हथियार से दबंगों ने होमगार्ड के पुत्र गुरमीत सिंह पर हमला बोल दिया जिससे वो लहूलुहान हो गया।शोर-शराबा सुनकर जब उसकी मां सुखविंदर कौर व नाबालिग बहन बचाने आई तो उनके साथ भी मारपीट की गई।पीड़ित परिवार ने मदद के लिये 112 नंबर पर पुलिस को कॉल की लेकिन काफी देर बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची जिसके बाद परिचितों की मदद से घायलों को कोतवाली पहुंचाया गया।खबर लिखे जाने तक पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिये अस्पताल भिजवा दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

You may have missed