April 14, 2026

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव जैन मनोनीत,राष्ट्रीय अध्यक्ष गोयल का भव्य स्वागत

Spread the love

 

  • रुद्रपुर।जिला मुख्यालय पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के नए चैप्टर का विधिवत शुभारंभ हुआ है।जिले भर से आये उद्योग जगत के दिग्गजों की उपस्थिति में रामपुर मार्ग स्थित सोनिया होटल में संपन्न एसोसियेशन की बैठक में रुद्रपुर चैप्टर की कार्यकारिणी गठित की गई।इस अवसर पर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों, उद्यमियों एवं व्यापारिक समुदाय की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।बतौर मुख्य अतिथि के रूप में IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने शिरकत की।अपने संबोधन में उत्तराखंड में उद्योगों के विस्तार,रोजगार सृजन और स्थानीय उद्यमियों को सशक्त बनाने पर उन्होंने विशेष जोर दिया। कहा कि IIA का उद्देश्य केवल उद्योगों को जोड़ना नहीं, बल्कि एक मजबूत औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण भी करना है।कार्यक्रम की अध्यक्षता IIA उत्तराखंड के राज्य अध्यक्ष तरुण गोयल द्वारा की गई,जिन्होंने संगठन की भविष्य की योजनाओं और रुद्रपुर चैप्टर की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस अवसर पर नवगठित रुद्रपुर चैप्टर की टीम का भी औपचारिक परिचय कराया गया,जिसमें अध्यक्ष संजीव जैन,उपाध्यक्ष दीपक गर्ग,राकेश चौहान,सचिव योगेश कुमार पंवार,उप सचिव नितेश गुप्ता,कोषाध्यक्ष आकाश के सक्सेना,उप कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश
    शामिल हैं।नवगठित टीम ने क्षेत्र के औद्योगिक विकास,निवेश को बढ़ावा देने और स्थानीय उद्यमियों को एक सशक्त मंच प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न उद्योगों से जुड़े उद्यमियों के बीच नेटवर्किंग,विचार-विमर्श एवं संभावित व्यापारिक सहयोग पर भी चर्चा की गई। उपस्थित उद्योगपतियों ने इस पहल को क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम का सफल संचालन अजय दिगम्बर जैन द्वारा किया गया,जिन्होंने पूरे आयोजन को व्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से संपन्न कराया।विशेषज्ञों का मानना है कि IIA रुद्रपुर चैप्टर का गठन क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई दिशा देगा और आने वाले समय में रोजगार एवं निवेश के अनेक अवसर उत्पन्न करेगा।

Lalit Kumar Sharma


Spread the love

You may have missed

error: Content is protected !!