October 12, 2026

बड़ी खबर… हरियाणा ने मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता निशानेबाजी का गोल्ड मेडल, खेल मंत्री रेखा आर्य ने विजेताओं को सौंपे पदक,नेशनल गेम्स 2025 के सफल आयोजन पर जताई खुशी,

बड़ी खबर… हरियाणा ने मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता निशानेबाजी का गोल्ड मेडल, खेल मंत्री रेखा आर्य ने विजेताओं को सौंपे पदक,नेशनल गेम्स 2025 के सफल आयोजन पर जताई खुशी,

रुद्रपुर।खबर रुद्रपुर से है जहां निशानेबाजी की स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा का गोल्ड मेडल हरियाणा ने जीत लिया है।बृहस्पतिवार को रुद्रपुर में 46वीं वाहिनी पीएसी स्थित शूटिंग रेंज में स्कीट मिश्रित स्पर्धा में निशानेबाजी के लिये कुल छ: टीमों ने प्रतिभाग किया।क्वालीफाइंग राउंड के बाद राजस्थान और दिल्ली की टीम स्पर्धा से बाहर हो गईं जबकि हरियाणा,पंजाब,तेलंगाना और मध्यप्रदेश की टीमों ने मेडल पाने को निशानेबाजी में हाथ आजमाया।हरियाणा की ओर से ईशान सिंह लिबरा और राईजा ढिल्लो ने संयुक्त रूप से 41 प्वाइंट अर्जित कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।39 अंक अर्जित करके पंजाब रजत तो वहीं 37 अंक पाकर तेलंगाना की टीम कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।पंजाब की ओर से गनेमत सेखों और भवतेग सिंह गिल तो वहीं तेलंगाना की ओर से मुनेक बत्तूला और रश्मि राठौर ने स्कीट मिश्रित स्पर्धा में प्रतिभाग किया।खेल मंत्री रेखा आर्य ने निशानेबाजी स्पर्धा के पदक विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये।काबीना मंत्री ने उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 के सफल आयोजन पर खुशी जताई है।उन्होंने वर्ष 2036 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना ” ओलम्पिक की मेजबानी ” भारत को मिलने का जिक्र करते हुए ओलम्पिक की कुछ स्पर्धायें उत्तराखंड में भी कराये जाने की उम्मीद जताई है।रेखा आर्य ने कहा कि उत्तराखंड में नेशनल गेम्स के सफल आयोजन के बाद सभी आधारभूत संरचनाओं की बखूबी देखभाल की जायेगी।उन्होंने साइकिलिंग के लिये बने वेलोड्रोम के अलावा बहुद्देशीय हॉल,स्वीमिंग पूल समेत प्रदेश भर के अन्य नवनिर्मित आयोजन स्थलों पर खेल गतिविधियां जारी रखने का दावा भी किया।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed