September 6, 2026

बड़ी खबर..सर्विसेज ग्रुप पुरुष तो हिमांचल महिला वर्ग के हैंडबाल की नेशनल चैंपियन, खिताबी भिड़ंत देखने खेलप्रेमी उमड़े,देर शाम सांसद भट्ट ने पदक बांटे,

बड़ी खबर..सर्विसेज ग्रुप पुरुष तो हिमांचल महिला वर्ग के हैंडबाल की नेशनल चैंपियन, खिताबी भिड़ंत देखने खेलप्रेमी उमड़े,देर शाम सांसद भट्ट ने पदक बांटे,

रुद्रपुर।खबर रुद्रपुर से है जहां 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 के हैंडबाल पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में एसएससीबी की टीम ने हरियाणा की टीम को 36-31 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है।मंगलवार को मनोज सरकार स्टेडियम स्थित शिवालिक बहुद्देशीय हॉल में पुरुष एवं महिला वर्ग में नेशनल गेम्स 2025 हैंडबाल स्पर्धा के फाइनल मैच खेले गये।पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में एसएससीबी की टीम ने पहले हाफ से ही हरियाणा पर अपनी बढ़त बनानी शुरु कर दी थी।खेल के पहले ब्रेक तक एसएससीबी ने हरियाणा पर 18-12 से बढ़त बना ली थी।खेल के आखिरी लम्हों तक सर्विसेज की टीम ने हरियाणा को आगे नहीं आने दिया।हरियाणा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
वहीं उत्तराखंड पुरुष वर्ग की टीम ने मध्यप्रदेश को 41-26 के अंतर से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।
नेशनल गेम्स की महिला वर्ग हैंडबाल स्पर्धा के फाइनल मैच में हिमांचल प्रदेश ने हरियाणा की टीम को 46-39 से हराकर स्वर्ण पदक झटका है।खेल के पहले हाफ में हिमांचल ने 21-18 के अंतर से बढ़त बना ली थी।दूसरे हाफ में भी हिमांचल ने 25-21 की महत्वपूर्ण बढ़त बरकरार रखी।इस तरह हिमांचल ने हैंडबाल महिला वर्ग में सोने का तमगा अपने नाम कर लिया जबकि हरियाणा को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा,वहीं राजस्थान की महिला टीम ने दिल्ली को 26-23 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है।पुरस्कार वितरण समारोह में सांसद अजय भट्ट,विधायक शिव अरोरा,मेयर विकास शर्मा,महेश नेगी,डी० के० सिंह,नागेंद्र शर्मा,योगेश वर्मा,घनश्याम श्यामपुरिया,सुरेश शर्मा,महेश नेगी,भूपेंद्र सिंह रावत,मुकरजी निर्माण समेत अनेक गणमान्य व नेशनल गेम्स के आयोजन से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

38वें राष्ट्रीय खेल 2025 की हैंडबाल प्रतिस्पर्धा की पदक तालिका…..

पुरुष वर्ग…

1:- सर्विसेज- स्वर्ण पदक
2:-हरियाणा- रजत पदक
3:-उत्तराखंड-कांस्य पदक

महिला वर्ग…..

1:-हिमांचल- स्वर्ण पदक
2:-हरियाणा- रजत पदक
3:-राजस्थान- कांस्य पदक

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed