ब्रेकिंग…!80 वें स्वतंत्रता दिवस पर कुमार ऑटो व्हील्स की अनूठी पहल, इलेक्ट्रिक वाहनों की रैली से दिया प्रदूषण से आजादी का संदेश,

रुद्रपुर।देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर कुमार ऑटो व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रदूषण से आजादी के स्लोगन पर इलेक्ट्रिक वाहनों की तिरंगे झंडे के साथ रैली निकालकर देश एवं प्रदेश को प्रदूषण रहित बनाने का संदेश दिया गया।कम्पनी ने उक्त कार्यक्रम को फ्रीडम ड्राइव का नाम दिया।रैली को तिरंगे झंडे के साथ ही बैनर एवं गुब्बारों से सजाया गया था।रैली कुमार ऑटो व्हीकल के शोरूम से शुरु होकर किच्छा रोड,राधा स्वामी सत्संग ब्यास के पास से फ्लाईओवर पर चढ़कर पूरे रिंग रोड से होते हुए श्रीजी रेस्टोरेंट काशीपुर रोड पहुंची जहां रिफ्रेशमेंट के बाद सभी लोग वापस शोरूम पर पहुंचे।शोरूम में महिंद्रा के इलेक्ट्रिक वाहनों के ग्राहकों आभार जताया गया।महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाहनों के ग्राहकों में मुख्य रूप से दीपा,जतिन,अभय,एचएल सक्सेना,गुरप्रीत सिंह,डॉक्टर मो०असीम मलिक समेत महिंद्रा शोरूम के अधिकारी जसपाल सिंह,तारीख शम्सी,श्याम दास,ललित दुमका,गौरव मैनी सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे।







