ब्रेकिंग…! मेट्रोपोलिस मॉल में गूंजे देशभक्ति के तराने, तिरंगे की थीम पर बने सेल्फी प्वाइंट पर उमड़ी भीड़,जीएम देवीलाल ने बांटे लड्डू,


रुद्रपुर।देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर मेट्रोपोलिस मॉल में झंडारोहण के पश्चात मिष्ठान वितरित किया गया ।महाप्रबंधक देवीलाल ने स्टॉफ के साथ मॉल के प्रवेश द्वार पर तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया।अपने सम्बोधन में जीएम ने कहा कि सैकड़ों सालों की गुलामी व लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद ही भारत को 1947 में विदेशी दासता से मुक्ति मिल सकी।उन्होंने युवाओं का आह्वाहन किया कि वे स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने में अपनी महत्ती भूमिका का निर्वाहन करने में कोई कोर कसर ना छोड़ें।मॉल प्रबंधक देवीलाल ने भारत को विकसित और विश्व गुरु बनाने के लिये सामूहिक प्रयासों पर भी बल दिया।मॉल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काफी भीड़ देखी गई।तिरंगे की थीम पर बने सेल्फी प्वाइंट पर युवाओं का ताँता सा लग गया।मॉल में पूरे दिन देश भक्ति के गीत सुनाई दिये।महाप्रबंधक देवीलाल ने स्टॉफ के साथ मॉल के प्रवेश द्वार पर सभी आगंतुकों को लड्डुओं का वितरण किया।इस दौरान वेव सिनेमा प्रबंधक निशांत राणा,दान सिंह भंडारी,दर्शन सिंह,आनंद शर्मा,अनुज तोमर,सत्यम,शोभित चौधरी,मंगल सिंह,सुनील चौहान,सतेंद्र सिंह इत्यादि उपस्थित थे।






