September 5, 2026

निश्छल और समर्पण भाव से प्रसन्न होते हैं नारायण- कथा व्यास संतोष मिश्रा, सात दिवसीय भागवत कथा के पश्चात भंडारे में उमड़े श्रद्धालु,

निश्छल और समर्पण भाव से प्रसन्न होते हैं नारायण- कथा व्यास संतोष मिश्रा, सात दिवसीय भागवत कथा के पश्चात भंडारे में उमड़े श्रद्धालु,

रुद्रपुर।जिला मुख्यालय पर सात दिवसीय भागवत कथा के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।उल्लेखनीय है कि विगत 9 फरवरी को दक्ष चौराहे से बगवाड़ा मार्ग स्थित पाश कालोनी कस्तूरी वाटिका में वृंदावन स्थित श्रीधाम के विश्वविख्यात कथा वाचक पूज्य अनिरुद्धाचार्य के शिष्य कथा व्यास जतिन कुमार शास्त्री द्वारा संगीतमय भागवत कथा का वाचन शुरु किया गया था।शास्त्री जी द्वारा कस्तूरी वाटिका के पार्क में अत्यंत मनोहारी ढंग से सुनाई गई भागवत कथा को सुनने के लिये पूरे सप्ताह शाम 3 बजे से ही श्रद्धालु इकट्ठा हो जाते थे।साप्ताहिक भागवत कथा के दौरान कथा वाचक जतिन शास्त्री ने जगन्नियंता भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों और उनकी लीलाओं से जुड़े प्रसंगों को रोचक ढंग से श्रद्धालुओं के सामने प्रस्तुत किया।हिंदू रक्षा दल के जिला महामंत्री पंडित अनुज शर्मा की अगुवाई में भागवत कथा के लिये खास तौर पर कालोनीवासियों ने व्यवस्थाओं को संभाले रखा।विगत 9 फरवरी से शुरु हुई भागवत कथा से पूर्व कौशल्या मंदिर से कस्तूरी वाटिका तक एक भव्य कलश यात्रा भी निकाली गई थी जिसमें सैकड़ों सनातनी महिलाओं ने भाग लिया था।मेयर विकास शर्मा ने भी भागवत कथा स्थल पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित किया था।रविवार को कस्तूरी वाटिका के विशाल पार्क में भागवत कथा के समापन पश्चात हवन यज्ञ संपन्न हुआ जिसमें सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने अपनी आहुतियां प्रदान कीं।हवन पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिये प्रसाद वितरण के साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया।इस दौरान पं० संतोष मिश्रा,भाजपा महिला मोर्चा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष ममता त्रिपाठी,पीयूष चौहान,नितिन कुमार,पवन कुमार लोधी,पिंकी ढिमरी,हितेंद्र कुमार,रुद्र प्रताप सिंह समेत कस्तूरी वाटिका के कालोनीवासियों समेत सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed