September 22, 2026

बड़ी खबर… धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,आर्य,माहरा समेत पार्टी दिग्गज सड़क पर उतरे, उत्तराखण्ड में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ कलेक्ट्रेट कूच,पुलिस से धक्कामुक्की

ललित शर्मा

9837510471

रुद्रपुर।ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने सोमवार को राज्य सरकार पर अपराधियों व भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया।
दरअसल राज्य में महिलाओं के प्रति अपराध और कुछ मामलों में भाजपा के कई पदाधिकारियों की भी संलिप्तता के आरोप कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार लगाये जा रहे हैं।प्रदेश में अपराधों के बढ़ते ग्राफ को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने रुद्रपुर कूच का नारा कार्यकर्ताओं को दिया था।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की अगुवाई में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बसों में भरकर आज कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे थे।कांग्रेस के पूर्व घोषित प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने डीएम कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया था।इसके अलावा डीएम कार्यालय के प्रवेश द्वार को बैरिकेट लगाकर सील कर दिया।कांग्रेसी दिग्गजों ने विकास भवन के पास चौराहे पर इकट्ठा हुए ऊधम सिंह नगर,नैनीताल व कुमाऊं मंडल भर से आये कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश भर में डर और हताशा का माहौल है।आर्य ने धामी सरकार पर आपराधिक तत्वों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।उन्होंने बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ के नारे का जिक्र करते हुए भाजपा के राज में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में होने की बात भी कही।यशपाल आर्य ने दावा किया कि उत्तराखण्ड में बढ़ते अपराधों व भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन के भीतर तक भाजपा की सरकार के खिलाफ लगातार बिगुल फूंकने का काम करेगी।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जिस तरह से उत्तराखण्ड में आपराधिक वारदातों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है उससे ऐसा लगता है कि प्रदेश में पुलिस,सरकार और प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं बची है।माहरा ने अंकिता भंडारी की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि उसकी हत्या के मामले में जांच के नाम पर लीपापोती की गयी और लगातार महिला अपराधों के कई मामलों में भाजपा के पदाधिकारियों के नाम सामने आ रहे हैं।इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,प्रीतम सिंह,विधायक तिलक राज बेहड़,आदेश चौहान,सुमित हृदयेश,पुष्कर राज जैन, हिमांशु गाबा,अनिल शर्मा,मीना शर्मा,सीपी शर्मा,हिमांशु पनेरू समेत सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed