November 11, 2026

बड़ी खबर… पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा ने संभाली ऊधम सिंह नगर की कमान, नशा व अपराध मुक्त जिले को बताया प्राथमिकता,

Advertisement

ललित शर्मा

9837510471

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रुद्रपुर।शासन के आदेश पर जनपद ऊधम सिंह नगर में स्थानांतरित 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी मणिकांत मिश्रा ने शनिवार को विधिवत चार्ज संभाल लिया है।जिला पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में चार्ज संभालने के पश्चात मिश्रा मीडिया से रूबरू हुए।कप्तान ने पत्रकारों के सामने जिले में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा कि अपराधियों को उनके सही ठिकाने पर पहुँचाने में वे कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।एसएसपी ने सीएम धामी के 2025 तक नशा मुक्त उत्तराखण्ड के सपने को पूरा करने के लिये जिले में नशा कारोबार की कमर तोड़ने को शीर्ष प्राथमिकताओं में शुमार किया है।नशा मुक्त जिला बनाने के लिये उन्होंने पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर विस्तृत योजना बनाने का भरोसा दिया।एसएसपी मिश्रा ने कहा कि जिले के सभी थानाध्यक्षों को उन्होंने सख्त निर्देश दिये हैं कि महिलाओं के प्रति अपराध रोकने के लिये वे पूरी संवेदनशीलता व तत्परता के साथ काम करें।पुलिस कप्तान ने बताया कि जिले में बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये उन्होंने अपने अधीनस्थों से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है और जल्द ही जिले में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।साईबर अपराध और धोखाधड़ी के मामलों में उन्होंने जनपद वासियों से सतर्कता बरतने की अपील करते हुए तकनीक के सहारे साइबर अपराधियों को दबोचने का भरोसा जताया।जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का चार्ज संभालने वाले मिश्रा ने दावा किया कि वे कहने के बजाय करने में अधिक विश्वास रखते हैं।जिले भर में हाईवे पर ओवरलोडिंग वाहनों की रेलमपेल के मुद्दे पर कप्तान ने कहा कि उनसे पहले “क्या हुआ,क्यों हुआ और किसने किया” पर ध्यान ना देकर वे अपने कार्यकाल में जिले की प्रमुख समस्याओं को दूर करने के लिये कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।एसएसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को सख्त चेतावनी भी दी है।उल्लेखनीय है कि ऊधम सिंह नगर जिले की कमान संभालने से पहले मणिकांत मिश्रा प्रदेश की राजधानी देहरादून में सीओ सिटी का जिम्मा बखूबी संभाल चुके हैं।2015 में आईपीएस कैडर में प्रोन्नति के बाद हरिद्वार में बतौर एसपी देहात,एसपी बागेश्वर के अलावा राज्य में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान एसडीआरएफ के कमांडर का दायित्व संभालते हुए प्रदेश भर में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में उन्होंने तत्परता के साथ राहत कार्यों को अंजाम दिया था।उत्तरकाशी जिले की कप्तानी के दौरान मिश्रा ने वहां नशा कारोबार पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी।बहरहाल,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ग्रह जनपद का जिम्मा मिलने के बाद पुलिस कप्तान के सामने पुलिस महकमे में खुद को साबित करने का ना केवल अवसर है बल्कि नेपाल,उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से ऊधम सिंह नगर जिले में आकर वारदातों को अंजाम देने वाले आपराधिक तत्वों पर पूरी तरह से अंकुश लगाना भी उनके लिये खासा चुनौतीपूर्ण है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

You may have missed