October 8, 2026

जानिये… कहां रंगरलियां मनाते किच्छा के व्यापारी नेता को पत्नी ने धुना रुद्रपुर की पाश कालोनी में जमकर हंगामा,

रुद्रपुर।जिला मुख्यालय पर एक तरफ जहाँ आम जनमानस हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भक्ति के सागर में डुबकी लगा रहा था तो वहीं किच्छा के एक व्यापारी नेता रुद्रपुर में अपनी गर्लफ्रेंड के प्यार में डूबने और उतराने में मशगूल् थे।जानकारी के मुताबिक किच्छा के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखने वाले एक व्यापारी नेता का काफी दिनों से रुद्रपुर की एक शिक्षिका के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।मामले की भनक व्यापारी नेता की पत्नी को भी लग चुकी थी।बताया जाता है कि बीती देर किच्छा का उक्त व्यापारी नेता नैनीताल मार्ग स्थित एक पाश कालोनी में अपनी प्रेमिका से मिलने उसके फ्लेट पर पहुंचा था।अभी दोनों प्रेमी प्रेमिका प्यार के सागर में उतरे ही थे कि तभी व्यापारी नेता की पत्नी अपने भाई और पिता के साथ वहां आ धमकी।बस फिर क्या था मौके पर “पति,पत्नी और वो” की कहानी धरातल पर उतर आयी और व्यापारी नेता की पत्नी,सास और साले के बीच जमकर घमासान शुरु हो गया।सूत्रों के मुताबिक उक्त व्यापारी नेता की पत्नी भी पूर्व में शहर के एक नामी गिरामी स्कूल में पढ़ाती थी जबकि प्रेमिका मूल रूप से पंजाब की रहने वाली है और फिलहाल बतौर किरायेदार नैनीताल मार्ग स्थित किराये के फ्लेट में रहती है।बताया जाता है कि किच्छा के उक्त व्यापारी नेता की अपनी प्रेमिका के साथ जाम से जाम टकराने और रंग रलियां मनाने की वीडियो भी पूर्व में सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।बहरहाल उक्त प्रकरण को लेकर किच्छा के अलावा रुद्रपुर की उक्त पाश कालोनी में भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed