September 5, 2026

मोदी के तीसरे कार्यकाल में होंगे ऐतिहासिक फैसले: अरोरा कार्यकर्ताओं के साथ भदईपुरा,खानपुर में घर-घर घूमे विधायक शिव

ललित शर्मा

9837510471

रुद्रपुर।विधायक शिव अरोरा ने प्रचार अभियान को रफ्तार देते हुए जिला मुख्यालय पर जनसम्पर्क की कमान पूरी तरह से अपने हाथों में संभाल ली है।क्षेत्रीय विधायक ने भदईपुरा,खानपुर नम्बर 2 व धर्मपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर प्रचार करते हुए जनसम्पर्क किया।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिये नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए आगामी 19 अप्रैल को कमल के निशान का बटन दबाने का आह्वाहन किया है।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से जनता इतनी प्रभावित है कि वो जिस जगह भी प्रचार में जा रहे हैं,वहां एक अलग ही तरह की दीवानगी जनमानस में दिखाई दे रही है।कहा कि इस बार का चुनाव देश की युवा पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिये,महिलाओं को मजबूत बनाने,गरीबों को विकास की मुख्यधारा में और तेज गति से जोड़ने वाला साबित होगा,साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल कई बड़े निर्णय लेने वाला भी साबित होने जा रहा है जिसमें नये भारत की तस्वीर नजर आयेगी फलस्वरूप भारत कुछ वर्षों में ही विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जायेगा।
विधायक शिव अरोरा ने दावा किया कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता जोश से लबरेज हैं और सभी एकजुटता व समर्पण भाव से पार्टी की प्रचंड जीत सुनिश्चित कराने के लिए पूरी निष्ठा के साथ लगे हुए हैं।इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अमित नारंग,प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा उपेन्द्र चौधरी,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा,दक्षिणी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता त्रिपाठी,प्रीति धीर,भावना सक्सेना,ममता जीना,सुरेश कोली,हरीश भट्ट,जगदीश विश्वास,हिमांशु शुक्ला,प्रमोद शर्मा,किरन विर्क,राजेश यादव,प्रवीन यादव,आशीष यादव,सुभाष यादव,मोर सिंह,अरुण दीक्षित,महेंद्री शर्मा,रचित सिंह,जितेंद्र संधू,अनमोल विर्क,अमनदीप विर्क,गुन्नू चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed