November 22, 2026

बड़ी खबर… बाबा तरसेम के हत्यारे अमरजीत सिंह की एनकाउंटर में मौत, हरिद्वार के भगवानपुर में एसटीएफ ने किया ढेर,आई जी गढ़वाल करन सिंह ने की पुष्टि,

Advertisement

ललित शर्मा
9837510471

हरिद्वार।विगत 28 मार्च को नानकमत्ता में बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मामले में वांछित अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू को एसटीएफ ने हरिद्वार जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है।आई जी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल ने मीडिया को इस बाबत जानकारी दी है।उल्लेखनीय है कि विगत 28 मार्च की तड़के नानकमत्ता साहिब में डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की दो बाइक सवारों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी।ऊधम सिंह नगर के एसएसपी मंजूनाथ टी सी द्वारा हत्याकांड का जल्द खुलासा करने के लिये एसआईटी का गठन कर जाँच को तेजी से आगे बढ़ाने के आदेश अधीनस्थो को दिये गये थे।सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद दोनों शूटर की पहचान सर्वजीत सिंह पुत्र स्वरूप सिंह,निवासी तरनतारन पंजाब और अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी नगली फतेहगढ़,चूड़ियां रोड थाना कम्मो,जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई थी।वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शूटरों ने सोशल मीडिया पर अपनी लोकेशन बांग्लादेश बताई ताकि जांच में जुटी पुलिस टीमों को चकमा दिया जा सके।हाई प्रोफाइल हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने के लिये एसटीएफ को भी लगाया गया था।पुलिस ने हत्याकांड की साजिश रचने के आरोप में शाहजहांपुर जनपद अन्तर्गत तहसील पुवायां निवासी दिलबाग सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह को तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया था।मामले की परत दर परत खंगालने के बावजूद दोनों शूटर लगातार पुलिस टीमों को छकाते रहे जबकि पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी पर इनाम पचास हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दिया था।कुमाऊं मंडल के अलावा गढ़वाल मंडल की एसटीएफ भी लगातार दोनों शूटर की लोकेशन को ट्रेस करने में जुटी थी।हत्यारों के संभावित स्थानों के अलावा उनके सभी रिश्तेदारों को भी जाँच टीम ने अपने राडार पर ले लिया था।जानकारी के मुताबिक ऊधम सिंह नगर पुलिस से इनपुट मिलने के बाद गढ़वाल की एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ हरिद्वार जनपद में रुड़की के पास भगवानपुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्रामीण इलाके में बीती रात तलाशी अभियान चलाया था।आई जी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल के मुताबिक बाईक पर सवार दो संदिग्ध को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया।जवाबी फायरिंग में बाइक सवार एक संदिग्ध को पुलिस की गोली लग गयी जिससे वो लहूलुहान होकर गिर गया जबकि दूसरा अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।घायल को जब इलाज के लिये अस्पताल पहुँचाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान बाबा तरसेम की हत्या में शामिल अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी नगली फतेहगढ़,थाना कम्मो अमृतसर के रूप में हुई है।एक लाख के इनामी शूटर अमरजीत की एनकाउंटर में मौत को पुलिस के लिये बड़ी सफलता माना जा रहा है।पुलिस और एसटीएफ की टीम वारदात में शामिल दूसरे शूटर सर्वजीत की तलाश में जुटी हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

You may have missed