October 8, 2026

जानिये… विकास प्राधिकरण ने किन अवैध कॉलोनियों में चलाया ध्वस्तीकरण अभियान जयनगर के भू-माफिया में मचा हड़कंप

ललित शर्मा

9837510471जानिये… विकास प्राधिकरण ने किन अवैध कॉलोनियों में चलाया ध्वस्तीकरण अभियान  जयनगर के भू-माफिया में मचा हड़कंप जानिये… विकास प्राधिकरण ने किन अवैध कॉलोनियों में चलाया ध्वस्तीकरण अभियान  जयनगर के भू-माफिया में मचा हड़कंप जानिये… विकास प्राधिकरण ने किन अवैध कॉलोनियों में चलाया ध्वस्तीकरण अभियान  जयनगर के भू-माफिया में मचा हड़कंप जानिये… विकास प्राधिकरण ने किन अवैध कॉलोनियों में चलाया ध्वस्तीकरण अभियान  जयनगर के भू-माफिया में मचा हड़कंप जानिये… विकास प्राधिकरण ने किन अवैध कॉलोनियों में चलाया ध्वस्तीकरण अभियान  जयनगर के भू-माफिया में मचा हड़कंप

रुद्रपुर।जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण,ऊधमसिंह नगर के उपाध्यक्ष द्वारा जिन अनाधिकृत कालोनियों के विरुद्ध नियमानुसार ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये है,वहां ध्वस्तीकरण कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार दिनांक 17 मई को रुद्रपुर तहसील क्षेत्रांतर्गत जयनगर न० 2 में राजस्व विभाग,पुलिस एवं प्राधिकरण की संयुक्त टीम द्वारा हरदीप सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह,गुरपेज सिंह एवं गुरदीप कौर पत्नी छवेक सिंह/हितबद्ध व्यक्तियों द्वारा अनाधिकृत रूप से लगभग 04 एकड भूमि विकसित की गई/जा रही कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पन्न की गई।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक रूहेला ने बताया कि अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही कालोनियों के विरूद्ध भविष्य में भी कड़ी जारी रहेगी।उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अवैध रूप से कालोनी काटकर राज्य सरकार को राजस्व की हानि पहुँचाने वाले कालोनाईजरों के खिलाफ विकास प्राधिकरण भविष्य में भी इसी प्रकार से अपना अभियान जारी रखेगा।प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने आमजन से भी अपील की है कि वे किसी भी कालोनी में मकान या प्लाट लेने से पहले भलीभांति सुनिश्चित कर लें कि कालोनी अथवा खरीदे जाने वाले मकान का नक्शा प्राधिकरण से पास है अथवा नहीं।टीम में अवर अभियंता हेमंत सिंह रावत,नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र बुधलाकोटी,राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश सिंह दिगारी,मनीष पंत,राजेश कुमार,विशाल कुमार,विवेक कुमार,चंद्रपाल,चेतराम सिंह समेत अनेक राजस्व कर्मी और पुलिस बल शामिल थे।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed