October 20, 2026

जानिये… क्यों भाजपा मंडल अध्यक्ष गुप्ता ने ठुकराल को बताया निकम्मा और नाकारा, पूर्व विधायक पर लगाये परिवारवाद के आरोप,क्षेत्र के विकास में बताया रोड़ा,

ललित शर्मा

9837510471

रुद्रपुर।भारतीय जनता पार्टी के उत्तरी मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर विकास के नाम पर निकम्मा और नाकारा साबित होने के आरोप लगाये हैं।मंगलवार को अपने कार्यालय में “न्यूज खरी-खरी ” के कैमरे पर बोलते हुए गुप्ता ने कहा कि पांच साल बतौर चेयरमेन और 10 साल विधायक रहते हुए भी ठुकराल विकास के नाम पर क्षेत्र में कोई भी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल नहीं कर पाये।गुप्ता के मुताबिक जनप्रतिनिधि रहते हुए पूर्व विधायक ने केवल परिवारवाद को ही बढ़ावा दिया जबकि अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में ही वर्तमान भाजपा विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर में कई अभूतपूर्व विकास कार्यों की नींव रखकर साबित कर दिया है कि क्यों आम जनता अरोरा को प्यार से विजनरी विधायक के नाम से जानने लगी है।भाजपा मंडल अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों से ठुकराल ने बदतमीजी और गाली-गलौच की ही राजनीति को अंजाम दिया और वे अपने कार्यकाल में पूरी तरह से नाकारा और निकम्मा साबित हुए हैं।गुप्ता के मुताबिक शहर के व्यापारियों के हित के लिये पार्किंग का मुख्य बाजार के एकदम नजदीक और नैनीताल हाईवे की पश्चिमी दिशा में होना नितांत आवश्यक है।गुप्ता ने वर्तमान विधायक शिव अरोरा को जिला मुख्यालय में विकास की नई अलख जगाने वाला प्रतिनिधि बताते हुए क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि अंडरग्राउंड पार्किंग बनने से रुद्रपुर में विकास की नई गाथा लिखी जायेगी और गांधी पार्क के वर्तमान स्वरूप पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आयेगी।बहरहाल,भाजपा के उत्तरी मंडल नगर अध्यक्ष धीरेश गुप्ता के तीखे और तर्कसंगत बयान जारी करने से पूर्व विधायक के 10 वर्षों के कार्यकाल की आम जनमानस द्वारा समीक्षा किये की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed