September 5, 2026

जानिये..! क्यों पूर्व विधायक शुक्ला ने बेहड़ को बताया षड़यंत्रकारी..? प्रेस वार्ता में अपने प्रतिद्वंद्वी को जमकर सुनाई खरी-खोटी,

 

रुद्रपुर।खबर रुद्रपुर से है जहां किच्छा से दो बार विधायक रहे राजेश शुक्ला ने वर्तमान कांग्रेस विधायक पर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने के आरोप लगाये हैं।दरअसल कुछ दिनों पहले कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र सौरभ बेहड़ पर कुछ युवकों द्वारा हमले का मामला सामने आया था जिसके बाद बेहड़ ने उक्त मारपीट प्रकरण के शीघ्र खुलासे के लिये पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए इशारों ही इशारों में शुक्ला परिवार पर हमला बोला था,हालांकि एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा किये गये खुलासे में पता चला कि बेहड़ के पुत्र ने ही अपने दोस्तों की मदद से खुद पर हमला रचने का षड्यंत्र रचा था।अपने पुत्र को खोटा सिक्का बताते हुए कांग्रेस विधायक ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी,तभी से पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी बेहड़ पर लगातार पलटवार कर रहे हैं।मंगलवार को रुद्रपुर स्थित आवास पर शुक्ला ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि विगत 13 अक्टूबर को उनके जन्मदिन से एक दिन पहले बेहड़ के इशारे पर शुक्ला के चरित्र पर दाग लगाने की मंशा से ब्लॉक चुनावों में हेराफेरी के आरोप लगवाये गये थे लेकिन वे पूरी तरह से पुलिस की जांच में गलत साबित हुए हैं।शुक्ला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक बेहड़ एक पीआर कम्पनी की मदद से लगातार षड़यंत्र रचकर उनके राजनीतिक कैरियर को खत्म करने की जुगत में हैं लेकिन क्षेत्र की जनता बेहड़ की झूठ की राजनीति को समझ गयी है और अब वो किसी बहकावे में नहीं आने वाली है।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed