February 10, 2026

बड़ी खबर…! ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर की अध्यक्षता में गदरपुर ब्लॉक की तीसरी बैठक संपन्न, नये सभागार में चौथी व अगली बैठक का वायदा,

Spread the love

 

गदरपुर।जनपद ऊधम सिंह नगर के महत्वपूर्ण ब्लॉक में शुमार गदरपुर क्षेत्र पंचायत की तीसरी आम बैठक में कई विकास कार्यों पर सहमति के प्रस्ताव पारित किये गये। बुधवार को गदरपुर क्षेत्र पंचायत के पुराने सभागार में तीसरी आमसभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख एडवोकेट ज्योति ग्रोवर द्वारा की गई।पूर्व निर्धारित बैठक के प्रातः 11 बजे विधिवत शुरु होने के बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की सड़क,बिजली जलभराव,खराब विद्युत आपूर्ति व मालिकाना हक जैसी समस्याओं को प्रमुखता से सदन के पटल पर रखा।बैठक शुरु होते ही सबसे पहले खण्ड विकास अधिकारी अतिया परवेज द्वारा पिछली बैठक में विभागवार स्वीकृत योजनाओं व उनके क्रियान्वयन की वर्तमान स्थति के बारे में सदन को बताया गया।आज संपन्न बैठक में पेयजल आपूर्ति जैसी समस्याओं को भी प्रमुखता से सदन के सामने रखा गया।ब्लॉक प्रमुख एडवोकेट ज्योति ग्रोवर ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे जिले में गदरपुर ही ऐसा एकमात्र ब्लॉक है जिसमें सभी ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को परिचय पत्र जारी किये गये हैं।ग्रोवर ने सदन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र पंचायत की आगामी व चौथी बैठक गदरपुर ब्लॉक के नवनिर्मित सभागार में आयोजित की जायेगी।देर शाम तक चली क्षेत्र पंचायत की बैठक में खास तौर से सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर,जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल,जिला समाज कल्याण अधिकारी अवन अनिरुद्द,व्योमा जैन,समसाद खान,राजेंद्र कौर,कंवलजीत कौर,बलबीर चंद्र,राजेंद्र कुमार,तरन्नुम जहां,शिवम गंभीर समेत अनेक विभागीय अधिकारी,क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

Lalit Kumar Sharma


Spread the love

You may have missed

error: Content is protected !!