November 22, 2026

मस्ती से सराबोर महिला होल्यारों ने लगाये ठुमके,परंपरागत कुमाऊंनी स्वांग रचाकर मचाया धमाल,

Advertisement

मस्ती से सराबोर महिला होल्यारों ने लगाये ठुमके,परंपरागत कुमाऊंनी स्वांग रचाकर मचाया धमाल, मस्ती से सराबोर महिला होल्यारों ने लगाये ठुमके,परंपरागत कुमाऊंनी स्वांग रचाकर मचाया धमाल,

रुद्रपुर।होली की खुमारी खास तौर से महिला होल्यारों के सर पर जमकर चढ़ने लगी है।वैसे तो पूरे जनपद ऊधम सिंह नगर में ही होली की मस्ती छाई हुई है लेकिन जिला मुख्यालय रुद्रपुर में महिला होल्यार पारम्परिक ढंग से होली का त्यौहार कई सालों से मनाती आ रही हैं।महिला पतंजलि योग ग्रुप से जुड़ी महिला होल्यार फाल्गुन माह के शुरु होते ही होली की तैयारियां शुरु कर देती हैं।रुद्रपुर की कौशल्या कालोनी में बैठकी होली के बाद ग्रुप से जुड़ी महिलाओं ने खड़ी होली में जमकर अबीर गुलाल उड़ाया।महिला होल्यार सरोजनी रावत ने खास बातचीत में कहा कि आने वाली पीढ़ी को होली का त्यौहार परंपरागत ढंग से मनाने के लिये जागरूक करना बेहद जरूरी है।कहा कि होली के लिये उन्होंने खास तौर से गुजिया और पकोड़े बनाने की तैयारी पूरी कर ली है।अजीब सा रूप धरने वाली महिला होल्यार गीता बिष्ट ने बताया कि खड़ी होली में पहाड़ी धुन और स्वरलहरियों पर थिरकने के साथ ही महिलायें स्वांग भी रचती हैं।स्वांग के तहत एक महिला कान्हा या किसी पुरुष का रूप धरती है और बाकी होल्यारों के साथ हंसी ठिठोली के बीच सामूहिक नृत्य करती हैं।एक अन्य महिला होल्यार वैजयंती चंद्र ने बताया कि होली के बहाने पुराने संगी-साथियों से भी मिलना जुलना हो जाता है जिससे होली की मस्ती कई गुना बढ़ जाती है।इस दौरान महिला पतंजलि योग ग्रुप की चंदा बम,गीता बिष्ट,किरन बिष्ट,मीनू जोशी,सुधा पटवाल,सरोजनी बिष्ट,रेखा चंद,हेमा पंत,ममता त्रिपाठी,सरिता उपाध्याय,सुनीता पांडे,मंजु दनाई,आशा जोशी,अमिता उप्रेती,सरोज पांडे,आशा लोहनी,दीपा मटेला,शालू मिश्रा,भावना मेहरा,मंजू दनाई,गीता भट्ट,किरन बोरा,कविता पांडे,कल्पना रावत,ममता पनेरू समेत दर्जनों अन्य महिला होल्यारों ने भी होली समारोह में भाग लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

You may have missed