October 8, 2026

ब्राह्मण महासभा ने श्रद्धा व उल्लास से मनाया परशुराम जन्मोत्सव, कलश यात्रा,हवन के बाद भंडारे में उमड़े श्रद्धालु,

ब्राह्मण महासभा ने श्रद्धा व उल्लास से मनाया परशुराम जन्मोत्सव, कलश यात्रा,हवन के बाद भंडारे में उमड़े श्रद्धालु,

रुद्रपुर।भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर ब्राह्मण महासभा द्वारा हवन पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।बुधवार की तड़के ब्राह्मण समाज की सैकड़ों महिलायें पारंपरिक वेशभूषा में आवास विकास स्थित परशुराम पार्क में एकत्रित हुईं। जय परशुराम एवं ओम नमः शिवाय के जयघोष के साथ शुरु हुई कलश यात्रा शिव शक्ति मंदिर,होली चौक सोसायटी होते हुए वापस परशुराम पार्क पहुंच कर समाप्त हुई।कलश यात्रा के बाद परशुराम पार्क में स्थापित भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा का विधि विधान से शुद्दीकरण किया गया और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अनावरण किया गया।मुख्य अतिथि महापौर विकास शर्मा व ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष पं० मुकेश वशिष्ठ समेत ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने परशुराम पार्क में आयोजित हवन पूजन में भाग लिया और सामूहिक रूप से यज्ञ में आहुतियां दीं।महापौर विकास शर्मा ने कहा कि भगवान विष्णु ने धर्म की रक्षा और पृथ्वी से अत्याचार मिटाने के लिये भगवान परशुराम के रूप में छठा अवतार लेकर धरती पर पुनः धर्म की स्थापना की।कहा कि जगत के कल्याण के लिये ब्राह्मण समाज ने समय-समय पर हर युग में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया है।ब्राह्मण महासभा द्वारा महापौर विकास शर्मा को फरसा देकर सम्मानित किया गया।हवन पूजन के पश्चात परशुराम पार्क में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान पं०नितिन कौशिक, पं० संजीव शर्मा,पं०इंद्रेश मिश्रा,पं० देवेंद्र कौशिक,पं० धीरू त्रिपाठी,पं०देव मेनन, पं० गजानंद शर्मा,पं०रजत दीक्षित,पं०पदम शर्मा,पं०संदीप मिश्रा,पं०सुनील शर्मा,पं०राम किशन भारद्वाज,पं०चेतन शर्मा,पं०राज बहादुर शर्मा,पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा,पं०अनिल शर्मा,पं०सी पी शर्मा,पं०यशपाल शर्मा,भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा ममता त्रिपाठी,छाया शर्मा,पिंकी चतुर्वेदी,अंजू तिवारी तिवारी,पं०राहुल भारद्वाज,पं०ललित शर्मा,पं०पुनीत तिवारी,पं०पवन शर्मा,एम एम बिष्ट,रुचि शर्मा,अंजू शर्मा,धारवी शर्मा,प्रीति धीर,पं०पी सी शर्मा,पं०अरविंद मिश्रा,पं०नरेश उप्रेती,पं०पूरन पाण्डे,पं० पवन पाण्डे समेत सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed