November 11, 2026

बड़ी खबर… ब्रज महोत्सव में कृष्ण भक्ति की छटा बिखरी,संस्कार भारती के मंच पर छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति,

Advertisement

बड़ी खबर…  ब्रज महोत्सव में कृष्ण भक्ति की छटा बिखरी,संस्कार भारती के मंच पर छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति,

रुद्रपुर।संस्कार भारती द्वारा आयोजित बृज महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।महानगर में रुद्रा होटल के सभागार में बृज महोत्सव का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा,क्षेत्र संगठन मंत्री वनवासी कल्याण आश्रम डालचंद,संस्कार भारती अध्यक्ष कुशल अग्रवाल,प्रदेश सह संयोजक भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ भारत भूषण चुघ द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया गया,जिसके पश्चात संस्कार भारती अध्यक्ष कुशल अग्रवाल,महामंत्री सुनील शुक्ला एवं कोषाध्यक्ष विमला रानी ने सभी आगंतुकों का विधिवत स्वागत किया।क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति पूरे विश्व में सर्वाधिक प्राचीन सभ्यताओं में गिनी जाती है और श्रीकृष्ण के उपदेशों पर आधारित गीता संसार की सभी प्रकार की समस्याओं को दूर करने का मार्ग प्रशस्त करती है।विधायक अरोरा के मुताबिक भारत के तीज त्यौहार एवं यहाँ की गौरवशाली परंपराओं को दुनिया के अन्य देशों के लोग भी तेजी से आत्मसात कर रहे हैं।अरोरा ने युवा पीढ़ी का आह्वान करते हुए उन्हें सनातन धर्म का योद्धा बताया और भारत को पुनः विश्व गुरु की पदवी पाने के लिये युवाओं की भूमिका अहम बताई।बृज महोत्सव में जूनियर व सीनियर आयु वर्ग में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बाल्यकाल से लेकर जीवन पर्यन्त की गयी लीलाओं को नृत्य कला द्वारा अभिनीत किया।कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने संस्कार भारती द्वारा आयोजित बृज महोत्सव को युवाओं को संस्कारवान बनाने में अमूल्य सहयोग देने वाला बताया।उन्होंने समाज से भगवान श्री कृष्ण के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।बृज महोत्सव में स्कूली बच्चों ने ‘‘गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो’’ ‘‘कान्हा सोजा जरा’’, ’’राधा कैसे न जले,’’ वो है अलबेला मद नैनों वाला, ’’ सपनों में रात आया मुरलीवाला रे,’’ ’’मधुवन में राधा’’, ’’सो जा जरा गोपियों की विनती है कान्हा’’ जैसे कृष्ण भक्ति पर आधारित गीतों पर नृत्यु की धमाकेदार प्रस्तुति दी।जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल, द्वितीय जी.डी. गोयनका स्कूल व तृतीय स्थान आर.ए.एन.भूरारानी ने प्राप्त किया,वहीं सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर होली चाईल्ड स्कूल व द्वितीय सेंट मेरी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल व तृतीय स्थान पर आर.ए.एन. बिलासपुर रहे।बृज महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले सभी स्कूली बच्चों को संस्कार भारती द्वारा पुरस्कार वितरित किये गये। कला गुरू के रूप में पंतनगर विश्व विद्यालय के प्रो0 डॉ रामजी मौर्य को सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में सुजीता नारंग,दीप्ति वीएम व ज्योति भट्ट रहीं।इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी जसविंदर खरबंदा,संस्कार भारती के प्रदेश महामंत्री पंकज अग्रवाल,प्रबंधक बिहानी इंटरनेशनल प्रा0 लि0 बी एल चोमवाल,एम0डी0 नीरज गुप्ता,विमल मेहरा,युगराज रघुवंशी,सुभाष शर्मा,शिव शंकर शर्मा,राजेश श्यामपुरिया,राजकुमार बिंदल,रवि अग्रवाल,हरवीर चौधरी,अरुण अग्रवाल,सुषमा अग्रवाल,विजय अग्रवाल,अशोक सागर,ललित शर्मा,रश्मि रस्तोगी,शालिनी बोरा,दीपा जोशी,ममता त्रिपाठी,माही सकलानी,सुनीता नारंग,शालिनी अग्रवाल,प्रमोद यादव,रामानन्द शर्मा,अक्षय गहलौत,अमित मित्तल,मनीष खनीजो,विनोद फौगाट,कैलाश अग्रवाल,प्रदीप अग्रवान,नीरज अग्रवाल,चन्द्रपाल चौहान,संजय ठुकराल,विजय कक्कड़,दीपक कटारिया आदि थे।कार्यक्रम का सफल संचालन शैली बंसल,सुषमा अग्रवाल एवं विमल मेहरा द्वारा किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

You may have missed