बड़ी खबर…! कृषि मंत्री शिवराज ने देवभूमि को बताया आध्यात्मिक राजधानी ! रुद्रपुर में खेत बचाओ अभियान का उद्घाटन,सीएम ने की आगवानी,


ललित शर्मा
9837510471
रुद्रपुर/खबर रुद्रपुर से है जहां केंद्रीय कृषि मंत्री शिव राज सिंह चौहान ने खेत बचाओ अभियान के तहत उत्तराखंड के किसानों से जैविक खेती को बढ़ावा देने का आह्वाहन किया है।दरअसल केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में इन दिनों खेती की जमीन की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने सम्बंधी जागरुकता अभियान चला रक्खा है।इसी क्रम में जनपद ऊधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में भी शुक्रवार को खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने के लिये केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रुद्रपुर पहुंचे थे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की जिसके बाद वे रुद्रपुर स्थित गांधी पार्क पहुंचे और खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।केंद्रीय मंत्री ने अपने सम्बोधन में उत्तराखंड को देश की आध्यात्मिक राजधानी बताते हुए कहा कि उत्तराखंड के झिंगोरा और मडुआ के पारम्परिक व्यंजन अब देश-विदेश में खासी पहचान बनाने लगे हैं।उन्होंने चीन को पछाड़ कर चावल उत्पादन में भारत को विश्व का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला देश बनाने के लिये देश भर के किसानों का आभार जताया है।कहा कि एक समय वो था जब भारत को विदेशों से गेहूं आयात करना पड़ता था जबकि आज देश भर में गेहूं का बम्पर स्टॉक बना हुआ है।उत्तराखंड के बासमती चावल की खुशबू पूरे विश्व में महकने का जिक्र करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री ने खेती के लिये अधिक कीटनाशकों के इस्तेमाल से बचने की सलाह किसानों को दी है।अल नीनो के चलते मानसून में कम बारिश की आशंका जताते हुए केंद्रीय मंत्री ने किसानों से कम पानी की खपत वाली फसल बोने का भी आह्वाहन किया है।उन्होंने खुद को किसानों का सेवक बताते हुए दावा किया कि देश भर के किसानों की आय बढ़ाने के लिये केंद्र सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के अभूतपूर्व विकास की बात कहते हुए शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि गेहूं और चावल के रिकार्ड उत्पादन के बाद उत्तराखंड अब फल उत्पादन का भी एक बड़ा हब बनने जा रहा है।केंद्रीय कृषि मंत्री शिव राज ने सेब,अखरोट व अन्य बागानी फसलों के अच्छे और गुणवत्तापरक पौधे उपलब्ध कराने के लिये मुक्तेश्वर में 100 करोड़ की लागत से क्लीन प्लांट सेंटर खोले जाने की घोषणा की है।इस दौरान सांसद अजय भट्ट,विधायक शिव अरोरा,त्रिलोक सिंह चीमा,बंशीधर भगत,जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,मेयर विकास शर्मा,दीपक बाली,पूर्व विधायक राजेश शुक्ला,मनीष शुक्ला,दर्जा मंत्री रामपाल सिंह,अनिल कपूर डब्बू,हुकम सिंह कुंवर,रणजीत सिंह नामधारी,उत्तम दत्ता,जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल,मनोज पाल,विपिन गहलौत,सचिव डॉ एस एन पांडे,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी,अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा,पंकज उपाध्याय,धीरेन्द्र मिश्रा,तरुण दत्ता,मीना शर्मा,विजय तोमर,रोशन अरोरा,मोर सिंह यादव, सहित अनेक जनप्रतिनिधि,अधिकारी व जिले भर से आये सैकड़ों किसान व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।









