November 23, 2026

जानिये कैसे… पुलिस ने सुलझाई गुमशुदगी और हत्या की गुत्थी, कप्तान मिश्रा की अपील “अनजान से लिफ्ट या सहयोग में बरतें सावधानी,”

Advertisement

 

रुद्रपुर।जिला मुख्यालय से चंद किलोमीटर दूर गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने लापता की हत्या और लूट के आरोप में एक व्यक्ति को दबोच लिया।बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि विगत 28/11/2024 को लक्ष्मण सिंह बुगला पुत्र आन सिंह बुगला निवासी तिवारी नगर बिन्दुखत्ता थाना लालकुआ ने पंतनगर थाना पुलिस को तहरीर सौंपी थी कि उनके साडू भाई नरेन्द्र सिंह खाती पुत्र प्रयाग सिंह खाती निवासी उपरोक्त उम्र 42 वर्ष सिडकुल स्थित टाटा कम्पनी में काम करते थे।बताया कि 28/11/2024 की सुबह नरेन्द्र टाटा कम्पनी में गये थे लेकिन शाम को घर वापस नहीं लौटे।कप्तान के मुताबिक पंतनगर थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर धारा-140(3) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत कर तलाश शुरु कर दी थी। गुमशुदा को बरामद करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस व एसओजी की कई टीमों का गठन कर गुमशुदा नरेन्द्र की तलाश हेतु दर्जनों सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के अलावा गुमशुदा के मोबाईल फोन को भी लगातार सर्विलांस पर लगा दिया गया था।एसएसपी मिश्रा के मुताबिक सर्विलांस के आधार पर 3 दिसंबर को पुलिस ने सौरभ कुमार उर्फ गौरव पुत्र राजा राम निवासी – ईश्वरपुर थाना खजुरिया जिला रामपुर उम्र 22 वर्ष को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।सौरभ ने पुलिस को बताया कि 28 नवंबर को वो अपने बड़े भाई अनूप सिंह के साले लाखन,जो कि नगला तिराहे पर टायर पंचर की दुकान चलाता है,से नगला तिराहे पर फल की दुकान चलाने को लेकर मिलने गया था। बताया कि दोपहर लगभग दो बजे जब वो नगला तिराहे से रुद्रपुर की तरफ वापस घर पैदल पैदल आ रहा था कि तभी नगला तिराहे से रुद्रपुर की तरफ टोल प्लाजा के पास स्थित पुलिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति स्कूटी UK04X3387 के साथ उसे खड़ा मिला।सौरभ के मुताबिक लगभग 80,000/-रुपये के कर्ज में दबे होने के चलते उसके मन में अचानक लालच आया कि अगर वो उक्त व्यक्ति को मारकर उसकी स्कूटी छीन ले तो स्कूटी को अच्छे दामों में बेचकर उसका कर्जा चुकता हो जायेगा जिसके बाद सौरभ ने उसे बातचीत में उलझाकर झांसे में ले लिया फिर जंगल में ले जाकर खुद के पास पहले से मौजूद चाकू से उक्त व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपा दिया।आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने मृतक की जेब में रखा मोबाईल फोन व स्कूटी की चाबी कब्जे में ली और स्कूटी समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सौरभ कुमार उर्फ गौरव की निशानदेही पर गुमशुदा नरेन्द्र की हत्या के बाद लूटे गये मोबाईल फोन व स्कूटी UK04X3387 को बरामद कर लिया,साथ ही नगला तिराहे से पहले पुलिया के पास सड़क से लगभग 20-25 मीटर अंदर जंगल में गुमशुदा नरेन्द्र खाती के शव को भी कब्जे में ले लिया है।गुमशुदगी और हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में पंतनगर थानाध्यक्ष सुन्दरम शर्मा,उ0नि0 प्रकाश राम विश्वकर्मा,अशोक कुमार,प्रदीप कुमार,हेमचन्द्र सिंह,दिनेश रावत,अनिल मेहता,सहा उ०नि०सतीश बाबू,मोहन सिंह रावत,हे.का.आनन्द राम,सिपाही पंकज पोखरियाल,नितिन कुमार,किशोर गिरी,जीवन भट्ट,राजेन्द्र कोरंगा समेत पुलिस व एसओजी के जवान शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

*एसएसपी मिश्रा ने आमजन को चेताया…*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने मीडिया के माध्यम से ऊधम सिंह नगर की आम जनता के नाम जारी अपील में कहा कि किसी भी अनजान से लिफ्ट या सहयोग लेते समय वे यथासंभव सावधानी बरतें वरना किसी भी आपराधिक तत्व के चंगुल में फंसकर कभी भी जान के लाले तक पड़ सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

You may have missed