February 3, 2026

बड़ी खबर…!पुलिस ने अंतर्राज्यीय लुटेरा दबोचा,तमंचा व नकदी बरामद,एसएसपी मिश्रा ने किया खुलासा,दर्जन भर से अधिक मामलों में था वांछित,

Spread the love

रुद्रपुर।खबर ऊधम सिंह नगर से है जहां पुलिस ने एक शातिर और अंतर्राज्यीय बदमाश को दबोचा है।बृहस्पतिवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि विगत 21 जनवरी की रात को पुलभट्टा थाना क्षेत्र के बरा निवासी नरेश कुमार के घर में तीन हथियारबंद बदमाश घुस गये थे और तमंचे की नोंक पर परिजनों को बंधक बनाकर घर से 87 हजार नकद,कई तोला सोने के जेवर व मोबाईल लूटे थे।पुलिस कप्तान के मुताबिक लूट की उक्त वारदात के अलावा बदमाशों ने पड़ोस के शिव कुमार पाल की मोटरसाइकिल संख्या यूके 06 बीबी 0874 को भी चुरा लिया था।पुलभट्टा थाना पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की धरपकड़ के लिये तलाश शुरु कर दी थी।बदमाशों की गिरफ्तारी के एसएसपी के आदेश पर पुलभट्टा थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा की अगुवाई में पुलिस की कई टीमों ने दिल्ली,राजस्थान,पंजाब,हरियाणा उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में भी कई बार दबिश दीं।उन्होंने बताया कि 29 जनवरी की सुबह मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी इस्लाम पुत्र अहमद हुसैन निवासी फतेहगंज,बरेली को बरेली के भोजीपुरा इलाके से दबोच लिया।तलाशी में आरोपी के पास से पुलिस को 315 बोर का तमंचा मय कारतूस एक मोबाईल व लूट की रकम भी बरामद हुई है।पुलिस के मुताबिक आरोपी के ऊपर बरेली,फतेहगंज समेत उत्तर प्रदेश के कई थानों में लूट,हत्या के प्रयास समेत एक दर्जन से अधिक मामले पंजीकृत हैँ।एसएसपी मिश्रा ने दावा किया कि पुलभट्टा क्षेत्र में हुई लूट के मामले में इस्लाम के अलावा फरार बाकी दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार करने के प्रयास पुलिस टीम ने तेज कर दिये हैं।पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी जसवीर सिंह चौहान,उप निरीक्षक रमेश बेलवाल,पुलभट्टा थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा,दिनेशपुर थानाध्यक्ष रविन्द्र सिह बिष्ट,पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिह रावत,उ0नि0 दिनेश चन्द भट्ट,धीरज वर्मा,प्रदीप पन्त,पंकज कुमार,जगत सिह शाही,दीपक जोशी,अनवर अहमद,अ0उ0नि0 प्रताप सुयाल,प्रकाश चन्द,सिपाही दीपक विष्ट,महेन्द्र सिंह,गजेन्द्र सिह,अमित जोशी,अमित देवरानी,उमेश,पंकज बेनीवाल,राजेन्द्र कश्यप,भूपेन्द्र सिह,दिनेश,नीरज शुक्ला,वीरेन्द्र समेत एसओजी व पुलिस के जवान शामिल थे।

Lalit Kumar Sharma


Spread the love

You may have missed

error: Content is protected !!