September 15, 2026

बड़ी खबर… विधायक शिव का विपक्ष पर अल्ला हो अकबर की राजनीति करने का आरोप, ठुकराल समेत कांग्रेस पर बिफरे,अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की मांग,

रुद्रपुर।उत्तराखंड में अवैध मदरसों व बच्चियों के साथ यौन शोषण मामले में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा के सुर तीखे हो गये हैं।उन्होंने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कांग्रेस पर ऐसे संवेदनशील मुद्दे में चुप्पी साधने पर जमकर निशाना साधा है।विधायक अरोरा ने ” न्यूज खरी-खरी ” के कैमरे पर बोलते हुए कहा कि रुद्रपुर से चंद किलोमीटर के फासले पर मलसी स्थित मस्जिद प्रांगण में ही वहां के एक मौलवी द्वारा अवैध मदरसा चलाया जा रहा था।कहा कि उक्त मदरसे में पढ़ने वाली एक बच्ची के साथ मौलवी द्वारा पोर्न वीडियो दिखाकर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था।विधायक अरोरा के मुताबिक पीड़ित बच्ची के बयान के बाद जब पुलिस ने छानबीन की तो मौलवी द्वारा कई अन्य बच्चियों के यौन उत्पीड़न करने का भी भंडाफोड़ हुआ है।विधायक शिव ने मलसी में अवैध रूप से संचालित मदरसे में बच्चियों के यौन शोषण को अमानवीय एवं देवभूमि को कलंकित करने वाला करार दिया।उन्होंने कांग्रेस के अलावा इशारों ही इशारों में रुद्रपुर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उक्त मामले में कांग्रेस की बोलती केवल इसलिये बंद है क्योंकि आरोपी मुस्लिम समुदाय का मौलवी है और मौलवी के खिलाफ बोलने से तुष्टिकरण करने वाली कांग्रेस को अपने वोट बैंक खिसकने का डर है।विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर से पूर्व विधायक रहे राजकुमार ठुकराल पर तंज कसा कि जो जनप्रतिनिधि कभी हिन्दुओं के नाम की राजनीति करते थे उन्हें अब चूँकि मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति करनी है इसलिये आजकल वो केवल “अल्ला हो अकबर” की ही राजनीति करते हैं।उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के चलते बच्चियों के यौन उत्पीड़न मामले में जिन्होंने अपने मुंह पर ताले लगा लिये हैं ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिये।भाजपा विधायक शिव अरोरा ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश भर में अवैध मदरसों को अविलम्ब ध्वस्त करते हुए मासूम बच्चियों का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपियों पर रासुका के तहत कड़ी कार्रवाई की जाय।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed