November 23, 2026

बड़ी खबर… मेडिकल छात्रा की हत्या से भड़के चिकित्सक सड़क पर उतरे, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग,ओपीडी का बहिष्कार,

Advertisement

बड़ी खबर…  मेडिकल छात्रा की हत्या से भड़के चिकित्सक सड़क पर उतरे, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग,ओपीडी का बहिष्कार, बड़ी खबर…  मेडिकल छात्रा की हत्या से भड़के चिकित्सक सड़क पर उतरे, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग,ओपीडी का बहिष्कार,

रुद्रपुर।पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित मेडिकल कालेज में एक मेडिकल छात्रा के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या से जिला मुख्यालय के चिकित्सक भी भड़क उठे हैं।शनिवार को नैनीताल मार्ग स्थित पंडित सुमेर शुक्ला स्मृति मेडिकल कालेज परिसर में आईएमए और प्रांतीय चिकित्सक संघ के आह्वान पर जिले भर से दर्जनों चिकित्सक इकट्ठा हुए और कोलकाता में ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक के साथ दुस्साहसिक वारदात पर आक्रोश जताया।मुख्य चिकित्साधिकारी डा० मनोज शर्मा ने कहा कि जिस तरह से काम के दौरान देश भर में चिकित्सकों पर हमले की वारदात दिनोंदिन बढ़ती जा रही है,वो बहुत चिंताजनक है।उन्होंने आमजनमानस से अपील करते हुए कहा कि वे चिकित्सा व्यवसाय के प्रति अपने दृष्टिकोण में बदलाव लेकर आयें।मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा० के.एस.शाही ने कोलकाता की घटना को असहनीय बताते हुए सरकार से चिकित्सकों की सुरक्षा के लिये विशेष प्रावधान की मांग की है।चिकित्सकों के विरोध प्रदर्शन में समन्वयक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ फिजीशियन डा० मनोज तिवारी ने कोलकाता के मेडिकल कालेज परिसर में महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार व उसकी हत्या पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि उक्त वारदात के बाद से देशभर में चिकित्सा पेशे से जुड़े लोग अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं।डा० तिवारी ने वारदात में शामिल आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए केंद्र सरकार से चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा को पुख्ता कदम उठाने की मांग की।मेडिकल कालेज में जिले भर से इकट्ठा सभी चिकित्सकों ने दरिंदगी का शिकार हुई महिला चिकित्सक की आत्मा की शांति को दो मिनट का मौन रखा जिसके बाद सभी ने मेडिकल कालेज से रुद्रपुर के गांधी पार्क तक पैदल मार्च भी निकाला।इस दौरान प्रमुख अधीक्षक डा० के के अग्रवाल,डा० राजेश सिंह,डा.नागेंद्र चौधरी,डा.आर डी भट्ट,डा.गगन मिश्रा,डा. राजेश आर्य,डा. डी पी सिंह,डा.विवेक राजदेव,डा.रोनित ठुकराल,डा. ललित,डा.उदय शंकर,डा.ओ पी महाजन,डा. वी पी जोशी,डा.शुभम जैन,डा. परीक्षित,डा. अर्पित,डा.अभिषेक गुप्ता,डा.सुरभि,डा. एश्वर्या,नर्सिंग अधीक्षिका मंजू कैड़ा,जानकी,जमवंती राय,हर्षिता,आदेश सक्सेना,शशि राय,नंदी देवी,नीतू,बबिता,अंबालिका, सुनीता आर्य,रविन्द्र शर्मा,गुरमीत,संदीप,शिव प्रताप,राहुल समेत अनेक चिकिसाकर्मी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

You may have missed