प्रेमाश्रम में चतुर्थ श्रीमद् भागवत कथा व जागरण में उमड़े श्रद्धालु,संत समागम में बही भक्ति की बयार,विशाल भंडारे का आयोजन,


ललित शर्मा
9837510471
रुद्रपुर।श्री प्रेमाश्रम न्यास में सप्ताह भर तक श्रीमद् भागवत कथा के पश्चात संत समागम व विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।उल्लखेनीय है कि विगत 31 मई को जाफरपुर से संपतपुर स्थित श्री प्रेमाश्रम तक कलश यात्रा के बाद 1 जून से आश्रम परिसर में एक सप्ताह तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया था।श्री प्रेमाश्रम न्यास कमेटी अध्यक्ष जगदीश सुखीजा ने बताया कि दादा गुरु श्री श्री 1008 श्री श्री भैरव नाथ जी महाराज के 72 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं द्वारा भारी संख्या में कथा का श्रवण किया गया।सप्ताह भर तक चली श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक राम जी दास ( बरसाने वाले ) ने भगवान श्री हरि के विभिन्न अवतारों व उनकी लीलाओं के बारे में कथा वाचन किया।रविवार देर शाम कथा के विश्राम उपरांत आश्रम प्रांगण में मां भगवती का दरबार सजाया गया जिसमें मां के भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके।सोमवार की सुबह आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।सोमवार को ही संत समागम भी किया गया जिसमें क्षेत्र की प्रमुख धार्मिक संस्थाओं से आये प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।संत समागम में प्रमुख रूप से श्री प्रेमाश्रम की गद्दी नशीन श्री गुरु गायत्री नाथ जी महाराज,श्री योगेश नाथ जी,श्री राजेंद्र जी महाराज ( तुलसी धाम,मलसा-गिरधरपुर ),बाई निष्टानंद जी महाराज ( अनंत प्रेम आश्रम,आदर्श कालोनी ),महंत मनीष जी महाराज ( श्री हरि मंदिर धाम,शारदा कालोनी ) ने भाग लिया।जून के पहले सप्ताह भर तक श्री प्रेमाश्रम न्यास में भक्तों के लिए शीतल जल व भंडारे की व्यवस्था कमेटी द्वारा की गई थी।इस दौरान श्री प्रेमाश्रम न्यास कमेटी अध्यक्ष जगदीश सुखीजा,महामंत्री राजकुमार,सोमनाथ छाबड़ा भुसरी,सुभाष मक्कड़,युवा दल अध्यक्ष विशाल छाबड़ा,महामंत्री विक्की छाबड़ा,पुरुषोत्तम छाबड़ा,सुभाष मक्कड़,अशोक मक्कड़,विनोद ठुकराल,सतीश चिलाना,मनीष सुभाष,ज्योति बाठला,शोभा फुटेला,मीनू हुड़िया,सीमा अरोरा,सुनीता छाबड़ा,
सुदेश चावला,सतीश सुखीजा,शीतल छाबड़ा,सरला बाठला समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।









