जानिये…! कैसे धामी सरकार पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने बोला हमला,कांग्रेस के अच्छे दिन आने का दावा,प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ने के आरोप,


ललित शर्मा
9837510471
रुद्रपुर।खबर रुद्रपुर से है जहां उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रेस वार्ता के दौरान पुष्कर सिंह धामी की सरकार पर हमला बोला है।शनिवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत के रुद्रपुर स्थित सिटी क्लब पहुंचने पर किच्छा से विधायक तिलक राज बेहड़ समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा को जनविरोधी बताते हुए उन्होंने धामी सरकार पर तीखा हमला बोला।रावत के मुताबिक आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महंगाई,बेरोजगारी,पलायन,महिला उत्पीड़न,व्यापारी उत्पीड़न,किसानों की अनदेखी जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जायेगी।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा के राज में भ्रष्टाचार एक प्रकार से शिष्टाचार सा बन गया है।पूर्व सीएम रावत ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे प्रदेश में परिवर्तन लायेगी। कहा कि देवभूमि की जनता ने परिवर्तन का पक्का मन बना लिया है और कांग्रेस के अच्छे दिन आने वाले है।कांग्रेस की गुटबाजी पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जब अच्छे दिन आते हैं तो सभी लोग एक हो जाते हैं और कोई गुटबाजी नहीं रहती,ऐसा ही कांग्रेस में भी होगा।हरीश रावत ने आह्वाहन किया कि कांग्रेस के अच्छे दिन आने वाले हैं और सभी कार्यकर्ता भी एक हो जायें।









