February 26, 2026

बड़ी खबर…! कैंप में गंगवार जनसेवा केंद्र पर एसटीएफ का छापा, दर्जनों फर्जी आधार व पैन कार्ड बरामद,कप्तान गणपति का खुलासा,

Spread the love

ललित शर्मा

9837510471

रुद्रपुर।खबर रुद्रपुर से है जहां पुलिस ने एक फर्जी जनसेवा केंद्र का भंडाफोड़ किया है ।बुधवार को जनपद ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि ट्रांजिट थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मुखबिर से मिली सूचमा के आधार पर मछली मार्केट रोड स्थित गंगवार जनसेवा केंद्र नामक दुकान पर छापा मारा तो वहां से कई दर्जन फर्जी आधार कार्ड,पैन कार्ड व शैक्षिक प्रमाण पत्र बरामद हुए।कप्तान के मुताबिक उक्त गंगवार जनसेवा केंद्र के द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर बाहरी राज्यों के युवाओं को उत्तराखंड की औद्योगिक इकाईयों में नौकरी दिलाने की साजिश रची जाती थी।पुलिस ने आरोपी जनसेवा केंद्र संचालक चेतन कुमार पुत्र राजपाल मूल निवासी ग्राम एंचौरा थाना पटवाई जिला रामपुर के खिलाफ सबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से एक प्रिंटर,एक मॉनिटर/डेस्कटॉप,एक सीपीयू,एक कीबोर्ड,एक माऊस,एक बायोमेट्रिक स्कैनर,40 फर्जी आधार कार्ड,53 फर्जी पैन कार्ड व कई दर्जन फर्जी अंक तालिकाएं भी बरामद हुई हैं।पुलिस कप्तान ने बताया कि भविष्य में जिले भर में संचालित सभी जनसेवा केंद्रों के खिलाफ सघन सत्यापन अभियान चलाया जायेगा ताकि बाहरी राज्यों से उत्तराखंड में आने वाले संदिग्धों की समय रहते पहचान हो सके।इस दौरान एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी,सीओ सिटी प्रशांत कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

Lalit Kumar Sharma


Spread the love

You may have missed

error: Content is protected !!