जानिये…किसे सर्वसम्मति से चुना गया पार्षद संघ का अध्यक्ष,विकास कार्यों में तेजी और जनता की आवाज उठाने को लिया संकल्प,








रुद्रपुर।नगर निगम क्षेत्र के पार्षदों की एक बैठक सिटी क्लब में आहूत की गई जिसमें पार्षद संघ अध्यक्ष के लिये गहनता से विचार विमर्श किया गया।बैठक में आये अधिकांश पार्षदों ने वार्ड 38 आवास विकास से दो बार के पार्षद राजेश जग्गा को पार्षद संघ का सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाये जाने पर सहमति प्रदान की।उल्लेखनीय है कि नगर निगम के गठन के बाद से ही निगम में पार्षद संघ के गठन की परंपरा रही है।संघ के माध्यम से सभी पार्षद एकजुटता के साथ निगम प्रशासन पर क्षेत्र में विकास कार्यों के प्रति दबाव बनाने में सफल होते आये हैं।पार्षद संघ के नवमनोनीत अध्यक्ष राजेश जग्गा ने बैठक में उपस्थित सभी पार्षदों का आभार जताते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को निगम प्रशासन के सामने उठाने के लिये पार्षदों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।उन्होंने आश्वासन दिया कि वे निगम के सभी पार्षदों को एकजुट करके निगम क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु गंभीरता से काम करेंगे और पार्षदों के साथ ही निगम क्षेत्र की जनता के हितों की भी भलीभांति रक्षा करेंगे।पार्षद संघ की बैठक में राधेश शर्मा,सुशील चौहान,पूनम चंदा,शालू पाल,निमित्त शर्मा,विष्णु,गोविंद राय,महेंदी शर्मा,कैलाश राठौर,शिव कुमार,सौरभ गुप्ता,सुनील कुमार,पवन कुमार राना,गिरीश कुमार,वीनू,प्रियंका गुप्ता,सोनी कोली,एम पी मौर्य,नुरुद्दीन,नीतू,मुकेश रस्तोगी,पूजा मुंजाल,कैलाश राठौर आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।









