October 8, 2026

बड़ी खबर…जिलाध्यक्ष पद पर 15 भाजपाइयों की दावेदारी,जिला कार्यालय में रायशुमारी पूरी,114 पदाधिकारियों ने पर्यवेक्षकों को बताई अपनी पसंद,

बड़ी खबर…जिलाध्यक्ष पद पर 15 भाजपाइयों की दावेदारी,जिला कार्यालय में रायशुमारी पूरी,114 पदाधिकारियों ने पर्यवेक्षकों को बताई अपनी पसंद,

रुद्रपुर।खबर ऊधम सिंह नगर से है जहां भारतीय जनता पार्टी के नये जिलाध्यक्ष के लिये आज रायशुमारी की गई।उल्लेखनोय है कि भाजपा में इन दिनों सांगठनिक पुनर्गठन की कवायद चल रही है।ऊधम सिंह नगर में जिलाध्यक्ष पद के लिये रायशुमारी को प्रदेश नेतृत्व द्वारा तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल,हल्द्वानी के पूर्व मेयर डॉक्टर जोगेंद्र रौतेला व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र ढेला बतौर पर्यवेक्षक रुद्रपुर स्थित जिला कार्यालय पहुंचे जिसके बाद रायशुमारी शुरु की गई।नये जिलाध्यक्ष के लिये कुल 114 अपेक्षित पार्टी पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों की सूची पार्टी नेतृत्व द्वारा जारी की है।जिले भर से आये पार्टी कार्यकर्ताओं ने बंद कमरे में तीनों पर्यवेक्षकों के सामने नये जिलाध्यक्ष पद के लिये प्राथमिकतानुसार अपनी पसंद के तीन-तीन नाम सुझाये।इसके अलावा प्रदेश स्तर पर प्रांतीय प्रतिनिधि चुनने के लिये भी विधानसभावार रायशुमारी की गई।विधानसभा क्षेत्र से चुने गये पार्षद के लिये संबंधित क्षेत्र के विधायक द्वारा किसी वरिष्ठतम भाजपा नेता का नाम सुझाया जाता हैं।पार्टी की आंतरिक सांगठनिक संरचना के अनुसार विधानसभावार चुने जाने वाले पार्षदों को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में वोट देने का अधिकार होगा।पार्टी के नये जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों में निवर्तमान अध्यक्ष कमल जिंदल,उपाध्यक्ष राजेश तिवारी,महामंत्री अमित नारंग,धीरेन्द्र मिश्रा,शालिनी बोहरा,विवेक सक्सेना,भारत भूषण चुघ,राकेश सिंह,राजेश जग्गा,नेत्रपाल मौर्य,कमलेंद्र सेमवाल,हितेंद्र त्रिपाठी,खूब सिंह विकल,हिमांशु बिष्ट,अनुरुद्ध राय शामिल थे।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed