October 8, 2026

बड़ी खबर…वरिष्ठ आर्थो सर्जन डॉ० बंसल ने इजरायल की डॉ० वेंडे को सिखाई स्टेम सेल थेरेपी, रीजेनरेटिव तकनीक के उपचार से दुनिया भर में बजा रहे भारत का डंका,

 

 

रुद्रपुर।इजरायल की पेन मैनेजमेंट चिकित्सक डॉक्टर ऑसनेट वेंडे ने रुद्रपुर के प्रख्यात वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन एवं स्टेम सेल थेरेपी विशेषज्ञ डॉ० हिमांशु बंसल से रीजेनरेटिव दर्द निवारक तकनीक एवं विधियां सीखी हैं।
उल्लेखनीय है कि डाक्टर ऑसनेट वेंडे इजरायल के जेरूसलम शहर की वरिष्ठ पेन चिकित्सक हैं जो कि 21 एवं 22 फरवरी को अत्याधुनिक रीजेनरेटिव तकनीक से घुटनों में दर्द के इलाज की विधियां जैसे खून से पीआरपी,लाईफेट,सीरम,चर्बी से स्टेम सेल थेरेपी आधारित उपचार का प्रशिक्षण लेने के लिये रुद्रपुर स्थित एचबी स्पेशलिस्ट हास्पिटल पहुंची हैं। डॉ० हिमांशु बंसल ने अस्पताल परिसर पहुंचने पर उनका स्वागत किया।एचबी अस्पताल की विश्वस्तरीय लैब में डॉ० बंसल ने इजरायल की डॉ० वेंडे के साथ स्टेम सेल थेरेपी से इलाज के बारे में जानकारियां साझा कीं।डॉक्टर हिमांशु की अत्याधुनिक तकनीक वाले उपचार से प्रभावित होकर डॉ० वेंडे ने अपने घुटनों में दर्द से उन्हें अवगत कराया और उपचार का आग्रह किया जिसके बाद डॉक्टर बंसल ने उनके खून के पीआरपी सेम्पल के आधार पर अत्याधुनिक विधि द्वारा उनका उपचार किया।घुटने के दर्द से परेशान डॉ० वेंडे उपचार के बाद काफी संतुष्ट दिखाई दीं।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ० बंसल पिछले 20 वर्षों से स्टेम सेल चिकित्सा के क्षेत्र में व्यापक अनुसंधान का काम कर रहे है।दुनिया भर में वे कई विश्वस्तरीय सेमीनार में अपने वक्तव्य देते रहे हैं तथा उनके कई शोध पत्र भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हो चुके हैं।एचबी अस्पताल के एम०डी० डॉक्टर हिमांशु बंसल की रीजेनरेटिव पेन निवारक चिकित्सा पद्धति (खून से पीआरपी व चर्बी से स्टेम सेल) आजकल घुटनों के दर्द को दूर करने के लिये विश्व स्तर पर काफी सुर्खियां बटोर रही है।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed