November 22, 2026

जानिये… विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर में 2 अप्रैल को प्रस्तावित पीएम मोदी की रैली को लेकर क्या कहा…

Advertisement

रुद्रपुर।खबर ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय से है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बड़ी रैली को संबोधित करने वाले हैं।रुद्रपुर से भाजपा विधायक शिव अरोरा ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी के आगमन को लेकर जरूरी जानकारी दी।अरोरा ने बताया कि 2 अप्रैल को पीएम मोदी रुद्रपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।विधायक अरोरा के मुताबिक वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में भी पीएम मोदी ने रुद्रपुर में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित किया था जिसे पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देश भर में मोदी की सफलतम रैलियों में शुमार किया था।विधायक शिव अरोरा ने 2024 के लोकसभा चुनावों का बिगुल बजने के बाद प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उत्तराखंड में पार्टी का चुनाव अभियान रुद्रपुर से शुरु करने पर खुशी जताई है।विधायक अरोरा ने दावा किया कि आगामी दो अप्रेल को रुद्रपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी और भीड़ के मामले में पूर्व के सभी रिकार्ड भी टूट जायेंगे।वहीं रुद्रपुर में पीएम मोदी की दो अप्रेल को प्रस्तावित रैली को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार दोपहर रुद्रपुर पहुंचे और रैली के लिये चुने गये मैदान का जायजा लिया व अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये।विधायक अरोरा की प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह,प्रदेश मंत्री विकास शर्मा,अमित नारंग,विवेक सक्सेना,ललित मिगलानी,आशीष छाबड़ा,श्रीकांत राठौर,सुरेश कोली,मयंक कक्कड़,मोहन तिवारी समेत पार्टी के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

You may have missed