November 23, 2026

बड़ी खबर…पीएम मोदी की रैली को लेकर ट्रैफिक रुट रहेगा डायवर्ट, जानिये…2 अप्रेल को रुद्रपुर आने वाले वाहन चालकों के लिये क्या है पुलिस की एडवायजरी…

Advertisement

ललित शर्मा

9837510471

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऊधमसिंहनगर।प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के रुद्रपुर आगमन से पहले पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था / डायवर्जन प्लान जारी किया है।एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी रूट प्लान के मुताबिक 2 अप्रेल,मंगलवार को प्रधानमंत्री की रुद्रपुर के किच्छा बाईपास मार्ग स्थित मोदी मैदान में होने वाली विशाल जनसभा के मद्देनजर जिला मुख्यालय क्षेत्रान्तर्गत यातायात /पार्किंग/डायवर्जन प्लान प्रातः 07 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक निम्न प्रकार से प्रभावी माना जायेगा…

1:-डी०डी० चौक से किच्छा बाईपास होते हुये तीन पानी तक समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे,

2:-किच्छा मार्ग स्थित तीनपानी की ओर से जनसभा में सम्मिलित हेतु आने वाले वाहन पार्किंग स्थल एफसीआई व एफ एस एल के पास नगर निगम के खाली मैदान तक आ सकेंगे जबकि किच्छा की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को आंचल दुग्ध डैरी के पास खाली यार्ड में पार्क किया जायेगा,

3:-जे०पी०एस० चौराहा से गंगापुर मोड़ तक पूर्णतः जीरो जोन रहेगा,

4:-नैनीताल-अल्मोड़ा की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहन ( बसें ) डी०डी०चौक तक आयेंगे व कार्यकर्ताओं को उताकर वापस मेट्रोपोलिस तिराहा से विकास भवन होते हुये मण्डी पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क करेंगे,
5:-नैनीताल-अल्मोड़ा की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले छोटे वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था सिंचाई विभाग एवं न्यू ट्रैफिक पुलिस लाईन के ग्राउण्ड में रहेगी,

6:-काशीपुर एवं रामपुर की ओर से कार्यक्रम में आने वाले वाहनों (बसों) के लिये पार्किंग व्यवस्था गाँधी पार्क में रहेगी,उक्त पार्किंग के भर जाने के उपरान्त आदित्य नाथ झा इण्टर कॉलेज के ग्राउण्ड में वाहनों को पार्क किया जायेगा,

7:-काशीपुर एवं रामपुर की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले छोटे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था गाँधी पार्क ग्राउण्ड के बाहर खाली जगह पर की जायेगी,

8:-तीन पानी से इन्द्रा चौक होते हुए गाबा चौक,गाबा चौक से डीडी चौक, डीडी चौक से सिडकुल चौक तक ई-रिक्शा पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेंगे,

इसके अलावा रुद्रपुर में 2 अप्रेल,मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित विशाल जनसभा में सम्मिलित होने के लिये आने वाले कार्यकर्ताओं /वाहनों के लिये जारी उपरोक्त रुट डायवर्जन क साथ ही जिले भर में भारी वाहनों के लिये भी यातायात/रुट डायवर्जन पुलिस प्रशासन द्वारा जारी किया गया है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 2 अप्रेल को भारी वाहनों का आवागमन प्रातः 5 बजे से अग्रिम आदेशों तक प्रतिबंधित रहेगा,जिले में भारी वाहनों के लिये जारी एडवायजरी थानावार निम्न प्रकार से रहेगी…

1:-एस०एच० हॉस्पिटल (कोतवाली सितारगंज), पुलभट्टा, (थाना पुलभट्टा), दरऊ चौक (थाना किच्छा), लालपुर, (थाना किच्छा), बगवाड़ा मण्डी कीरतपुर मोड, (कोतवाली रुद्रपुर), रामपुर बॉर्डर (कोतवाली रुद्रपुर), जाफरपुर मोड़ (थाना दिनेशपुर), महतोष मोड़, मोतियापुर मोड (थाना गदरपुर), स्वार बॉर्डर दोराहा, बरहैनी (थाना बाजपुर) लोहियापुल, पेंगा, (थाना आई०टी०आई०), प्रतापपुर चौकी (कोतवाली काशीपुर) सूर्या बॉर्डर (थाना कुण्डा), धर्मपुरबॉर्डर, नादेही बॉर्डर (कोतवाली जसपुर), से आगे भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा,

2:-रुद्रपुर शहर में समस्त मालवाहक वाहन (छोटे तथा बड़े मालवाहक) पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे,

3:-सिडकुल से संचालित होने वाली बसों का 2 अप्रेल प्रातः 07 बजे से सिडकुल चौक से रूद्रपुर शहर के अन्दर प्रवेश अग्रिम आदेश तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा,

4:-आवश्यक सेवाओं के वाहन जैसे-दूध, गैस, फल, सब्जी तथा पैट्रोलियम पदार्थ सामान्य रुप से संचालित होंगे।

एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी उपरोक्त रूट डायवर्ट एवं पार्किंग व्यवस्था को 2 अप्रेल की तड़के से लागू करने के लिये जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त आदेश दिये गये हैं और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

You may have missed