September 15, 2026

बड़ी खबर… नानकमत्ता में डेरा प्रमुख की गोली मारकर हत्या, जानिये-क्या है पूरा मामला…..

ऊधम सिंह नगर।बड़ी खबर नानकमत्ता से है जहां कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।बताया जाता है कि डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह बृहस्पतिवार तड़के डेरा परिसर में ही टहलने को निकले थे कि तभी बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी।दो गोलियां लगने के बाद बाबा तरसेम सिंह लहूलुहान होकर गिर पड़े।डेरा प्रमुख को आनन-फानन में उपचार के लिये खटीमा के एक निजी अस्पताल पहुँचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वारदात तड़के छ: बजे की बताई जा रही है।डेरा प्रमुख की गोली मारकर हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है।कारसेवा में जुटे बाबा तरसेम के समर्थक उनकी हत्या का पता चलने के बाद नानकमत्ता स्थित डेरे में जुटने लगे हैं।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नानकमत्ता में भारी फोर्स तैनात कर दी गयी है।एसएसपी मंजूनाथ टीसी भी पूरे घटनाक्रम पर पैनी निगाह रखे हुए हैं।वहीं वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार अज्ञात बाइक सवारों की पहचान और उनकी धरपकड़ के लिये पुलिस टीम जुट गयी हैं।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed