October 21, 2026

गोवा में आर.बी. इंटरटेनमेंट के बच्चों का जलवा,मेडल जीतने पर दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने किया सम्मानित

ललित शर्मा

9837510471

रुद्रपुर।गोवा में आयोजित विश्वस्तरीय भारत नृत्य महोत्सव प्रतियोगिता में आर.बी. एंटरटेनमेंट के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है।उल्लेखनीय है कि बीते दिनों गोवा में विश्वस्तरीय भारत नृत्य महोत्सव में भाग लेने के लिये देश भर से पहुंचे बच्चों ने प्रतिभाग किया था जिसमें रुद्रपुर से आर.बी.एंटरटेनमेंट के बच्चे भी भाग लेने के लिये गये थे।उक्त महोत्सव में कई मेडल व ट्रॉफी जीतकर लौटने पर दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने सभी प्रतिभागियों को बुधवार को अपने आवास पर आमंत्रित किया।आर.बी.एंटरटेनमेंट के संचालक कोरियोग्राफर रोहित बनोत्रा व पदक विजेता ईशित चंद्र,भव्या लाल,मानवी सिंह,शर्मिष्ठा राय,कृष्णा पोपली,अनन्या चौबे को दर्जा राज्य मंत्री दत्ता ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।अपने सम्बोधन में दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने बच्चों का प्रोत्साहन करते हुए उन्हें फूल माला पहनाई।उन्होंने बच्चों के अभिभावक एवं परिवारजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने कहा कि सभी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके सभी क्षेत्रवासियों को गोरवान्वित किया है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि पदक विजेता बच्चों को आदर्श मानते हुए अन्य बच्चे भी भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के द्वारा विश्वपटल पर देश व प्रदेश का नाम सुनहरे अक्षरों में अंकित करेंगे।आपको बता दें कि आर.बी.एंटरटेनमेंट के संचालक कोरियोग्राफ़र रोहित बनोत्रा कई प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूलों में भी अपनी सेवायें देते रहे हैँ और गोवा में संपन्न उक्त भारत नृत्य महोत्सव में उन्हें भी बेस्ट कोरियोग्राफर का मेडल देकर सम्मानित किया गया है।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed