November 11, 2026

जानिये… क्या है डाल्फिन कम्पनी के कर्मचारियों के मन की बात,बाहरी तत्वों के खिलाफ क्यों निकाला गुबार

Advertisement

ललित शर्मा

9837510471जानिये…  क्या है डाल्फिन कम्पनी के कर्मचारियों के मन की बात,बाहरी तत्वों के खिलाफ क्यों निकाला गुबार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रुद्रपुर।सिडकुल की डाल्फिन कम्पनी में प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकने वालों के खिलाफ कम्पनी के कर्मचारियों ने भी मोर्चा खोल दिया है।दरअसल पिछले काफी अरसे से कम्पनी के खिलाफ एक खास विचारधारा से जुड़े गुट ने मुहिम छेड़ रखी है और इसी क्रम में 9 जून को गांधी पार्क में एक बैठक का आह्वाहन भी किया गया है।शनिवार को कम्पनी में कई दशकों से काम कर रहे दर्जनों कर्मचारियों ने अपने मन की बात साझा करते हुए प्रबंधन के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।पिछले आठ वर्षों से अधिक समय से कम्पनी में अपनी सेवायें दे रही महेन्द्रवती ने बताया कि कम्पनी में काम करने के दौरान ही उन्होंने अपने दो बच्चों की शादी करने के अलावा प्रबंधन की सहायता से अपने पति का भी इलाज करवाया।20 साल से काम कर रहे दीपक सिंह बोरा ने कहा कि अपने दो दशक के कैरियर में जब वे गंभीर रूप से बीमार पड़े तो कम्पनी की मदद से ही उनका समुचित उपचार सम्भव हो सका था।प्रबंधन के पक्ष में बयान देते हुए 15 साल से काम कर रहे इश्तकार और 22 वर्ष से कार्यरत मोहम्मद अजीज के अनुसार कुछ अराजक तत्वों के इशारे पर ही कम्पनी का माहौल बिगाड़ने की कोशिशों को अंजाम देने का प्रयास किया जा रहा है।25 साल से डाल्फिन में काम कर रहे मनोज चौधरी ने कहा कि जब उन्होंने कम्पनी को ज्वाइन किया था तब वे ड्यूटी के लिये साईकिल पर सवार होकर जाया करते थे और आज कार पर सवार होकर जाने के अलावा अपना घर बनाने के पीछे कहीं ना कहीं कम्पनी प्रबंधन का ही सहयोग रहा है।कम्पनी की वर्कर किरन सक्सेना के मुताबिक वे 16 साल से कम्पनी में काम कर रही हैं,बताया कि जब वे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गयी थीं तो उनके बुरे वक्त में कम्पनी ने लाखों की मदद देकर उनके लिये संकट मोचन की भूमिका निभाई थी।बहरहाल जिस प्रकार से डाल्फिन कम्पनी में काम कर रहे महिला और पुरुष कामगारों ने प्रबंधन के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की है उससे कहीं ना कहीं सिडकुल में जब-तब औद्योगिक अशांति को हवा देने वाले तत्वों की मंशा पर सवाल उठना लाजिमी है और राज्य सरकार के साथ ही स्थानीय प्रशासन का भी दायित्व है कि वो श्रमिकों के हितों की रक्षा के साथ ही उद्योगों में रह-रहकर सिर उठाने वाले आंदोलनजीवियों को चिन्हित कर प्रदेश में शांति और सौहार्द का वातावरण बनाने में अपनी भूमिका का निर्वाहन बखूबी ढंग से करे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

You may have missed