जानिये…क्यों विधायक बेहड़ ने धान खरीद में धांधली के लगाये आरोप,किसानों के संग कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन,एडीएम को सौंपा ज्ञापन,






रुद्रपुर।कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ ने धान खरीद में धांधली के आरोप लगाते हुए एडीएम को ज्ञापन सौंपा है।शुक्रवार की सुबह बेहड़ दर्जनों किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे।धान खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्होंने नारेबाजी के बीच किसानों के साथ प्रदर्शन किया।बेहड़ ने धान खरीद के लिये जिम्मेवार विभागीय अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाये।उन्होंने कहा कि धान खरीद केंद्रों पर प्रति कांटा धान तोल 4000 व 2500 प्रति कुंतल रखी गई जिस कारण काफी किसानों का धान तोल से वंचित रह गया है।कांग्रेस विधायक ने धान केंद्रों की तुलाई लिमिट 10 हजार कुंतल किये जाने की मांग की है।उन्होंने धान खरीद केंद्रों के आवंटन में भी अधिकारियों द्वारा भारी अनियमितता बरतने की बात कही है।कांग्रेस विधायक बेहड़ ने किसानों के साथ एडीएम पंकज उपाध्याय को ज्ञापन भी सौंपा।इस दौरान पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन,भूपेंद्र चौधरी,सुभाष बेहड,किन्नू शुक्ला,मेजर सिंह,दलजीत सिंह जिला पंचायत सदस्य सर्वेश कुमार सिंह,गुरदास कालड़ा व प्रेम आर्य, मोहनखेड़ा,दिनेश पन्त, शिशुपाल सिंह, गुलशन सिंधी, बंटी पपनेजा ,दुर्गेश गुप्ता, हरभजन सिंह, राजेंद्र शर्मा संतोष ठाकुर, बिशन सिंह कोरंगा, अशोक चुघ,अजीत सचदेवा, रामकुमार सिंह, हरिओम चौहान, हरविंदर सिंह, हर भगवान रहेजा, दिलीप सिंह बिष्ट, बंटी गाबा, लियाकत अंसारी,नवीन सिंह,नासिर देवेंद्र शाही,राजेन्द्र मिश्रा,जनार्दन सिंह विजय यादव,शरीफ मलिक, फरमान सिद्दीकी, परवेज कुरैशी,कुलदीप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे|









