November 20, 2026

जानिये…कैसे विभाजन विभीषिका स्मृति के जख्मों की उभरी टीस,विधायक अरोरा और महापौर शर्मा ने बुजुर्गों को किया सम्मानित ,

Advertisement

जानिये…कैसे विभाजन विभीषिका स्मृति के जख्मों की उभरी टीस,विधायक अरोरा और महापौर शर्मा ने बुजुर्गों को किया सम्मानित ,

रुद्रपुर।जिला मुख्यालय पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दीं गई।आपको बता दें कि हर साल 14 अगस्त को भाजपा द्वारा देश भर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाता है।रुद्रपुर के नगर निगम स्थित सभागार में आयोजित उक्त कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी अतिथियों का बंगाली समुदाय की महिलाओं द्वारा पारंपरिक ढंग से शंखनाद और पुष्प वर्षा के माध्यम से स्वागत किया गया।रुद्रपुर से भाजपा विधायक शिव अरोरा ने कहा कि हमें अतीत से सबक लेना चाहिये,जिस प्रकार भारत विभाजन के समय पाकिस्तान में हिन्दु और सिखों का कत्लेआम हुआ और लाखों हिन्दु व सिख परिवारों को रातों-रात अपने अपने घर,खेत खलिहान और संपत्ति को छोड़कर विस्थापित होना पड़ा वो दुनिया के इतिहास में काले अतीत के रूप में जाना जायेगा।महापौर विकास शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान में अभूतपूर्व भयंकर रक्तपात हुआ था।कहा कि धर्म के आधार पर हुए भारत विभाजन के समय देश की पश्चिमी सीमा पर हिन्दुओं पर घोर अमानवीय अत्याचार किये गये।महापौर शर्मा के मुताबिक विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के माध्यम से ना केवल देश के बंटवारे के समय प्राण गंवाने वालों को याद किया जाता है बल्कि वर्तमान युवा पीढ़ी को भी बंटवारे के हालातों के बारे में बताकर भविष्य की चुनौतियों के प्रति जागरूक किया जाता है।महापौर ने रुद्रपुर में नगर निगम द्वारा शीघ्र ही एक विभाजन विभीषिका स्थल विकसित किये जाने की घोषणा की है।कार्यक्रम में तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान से निर्वासित होकर आये वयोवृद्ध महिला-पुरुषों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता,जिला महामंत्री अमित नारंग,सुरेश कोली,श्रीकांत राठौर,विवेक सक्सेना,के.के.दास,पदम शर्मा,मुकेश वशिष्ठ,संजीव शर्मा,ममता जीना,फरजाना बेगम,शालिनी बोहरा,रेनू जुनेजा,सुनील यादव,के.के.त्रिपाठी,श्रीकांत राठौर,राजकुमार साहा,सुनील ठुकराल,तरुण दत्ता,प्रभाष स्वर्णकार,रोशन अरोरा,मोहन तिवारी,राकेश सिंह,आशा मुंजाल,सावित्री मजूमदार,हिमांशु मंडल,कालीदास राय,गौरंग मंडल,रोबिन विश्वास समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

You may have missed