October 20, 2026

जानिये… द मेट्रोपोलिस मॉल में कैसे गणतंत्र दिवस पर मची धूम, तिरंगे की थीम से खास सजावट,सेल्फी प्वाइंट पर उमड़ी भीड़,

जानिये… द मेट्रोपोलिस मॉल में कैसे गणतंत्र दिवस पर मची धूम, तिरंगे की थीम से खास सजावट,सेल्फी प्वाइंट पर उमड़ी भीड़,

रुद्रपुर।देश के 76 वें गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय के सभी प्रमुख संस्थानों में तिरंगा फहराया गया।नैनीताल मार्ग स्थित द मेट्रोपोलिस मॉल के प्रांगण में मॉल महाप्रबंधक देवीलाल ने स्टॉफ के साथ तिरंगा फहराकर देश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।देवीलाल ने कहा कि असंख्य क्रांतिकारियों के बलिदानों के पश्चात भारत ने सैकड़ों वर्ष पुरानी अंग्रेजी दासता से मुक्ति पाई थी।कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश में लागू भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा और समाज के हर वर्ग को महत्व देने वाला संविधान है।द मेट्रोपोलिस मॉल के महाप्रबंधक देवीलाल ने स्टाफ के साथ तिरंगा लहराने के बाद मिष्ठान वितरण किया।देश के 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मॉल को खास तौर पर सजाया गया था।मॉल में प्रवेश करते ही ग्राउंड फ्लोर पर हरे,सफेद और केसरिया रंग के गुब्बारों से एक आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था जहां युवाओं में सेल्फी लेने का खासा क्रेज देखा गया।मॉल के अंदर फर्स्ट फ्लोर समेत सभी फ्लोर पर लगी रंगीन लाइट और सैकड़ों गुब्बारों से पूरा मॉल जगमगा रहा था।गणतंत्र दिवस के साथ ही रविवार का दिन होने के चलते भी मॉल में खासी भीड़ देखी गई।रविवार की शाम को रुद्रपुर के अलावा आसपास के कस्बों से भी हजारों परिवार मॉल में सैर-सपाटे के लिये द मेट्रोपोलिस मॉल पहुंचे थे।मॉल महाप्रबंधक देवीलाल भी देर शाम तक मॉल में उमड़ी भीड़ को संभालने के लिये स्टॉफ को सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने सम्बंधी निर्देश देते दिखे।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed