September 5, 2026

बड़ी खबर…!भाजपा के आठ विधायकों की टिकट पर लटकी तलवार !आंतरिक सर्वे में गिरते लोकप्रियता के ग्राफ से चर्चाओं का बाजार गर्म,

 

ललित शर्मा

बड़ी खबर…!भाजपा के आठ विधायकों की टिकट पर लटकी तलवार !आंतरिक सर्वे में गिरते लोकप्रियता के ग्राफ से चर्चाओं का बाजार गर्म,देहरादून।उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा कराये गये आंतरिक सर्वे में पार्टी के कई विधायकों का प्रदर्शन औसत दर्जे का पाया गया है जिससे उक्त विधायकों का टिकट कट सकता है।सूत्रों के मुताबिक राजनीतिक गलियारों में ऐसे विधायकों की संख्या आठ बताई जा रही है जिन पर पार्टी नेतृत्व दांव नहीं लगाना चाह रहा है।हालांकि भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बयान जारी कर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा समय-समय पर अपने सभी जनप्रतिनिधियों के कार्यों की समीक्षा के लिये आंतरिक सर्वे कराया जाता है जिससे कि सरकार और जनप्रतिनिधियों के जनहित में कराये गये कार्यों के प्रभावों को जाना जा सके।चौहान के मुताबिक योजनाओं के क्रियान्वयन में पाई गई कमियों को दूर करने के उद्देश्य से ही आंतरिक सर्वे कराया जाता है।वहीं राजनीतिक गलियारों में कयास लगाये जा रहे हैं कि आंतरिक सर्वे की रिपोर्ट सामने आने के बाद कुल आठ विधायकों के टिकट की संभावनाओं पर कैंची चल सकती है।सूत्रों के मुताबिक उक्त आठ विधायकों में से कुछ विधायक कुमाऊं मंडल से हैं जिनमें दो जनपद ऊधम सिंह नगर के बताये जा रहे हैं जिनकी लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा है।पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उक्त विधायकों के प्रति खासी नाराजगी और असंतोष देखा जा रहा है।अटकलें तो ये भी हैं कि पार्टी नेतृत्व ने खराब प्रदर्शन वाले विधायकों का विकल्प भी ढूढ़ना शुरु कर दिया है।पार्टी सूत्रों के मुताबिक उक्त वर्तमान विधायकों ने अपने राजनीतिक आकाओं की चरण वंदना शुरु कर दी है ताकि डेमेज कंट्रोल के बूते अपने राजनीतिक अस्तित्व पर मंडराते खतरे को टाला जा सके।बहरहाल आने वाले कुछ दिनों में भारतीय जनता पार्टी के आंतरिक सर्वे के बाद लिये गये फैसलों के सामने आने की संभावना है।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed