November 11, 2026

बड़ी खबर…वॉलीबाल के पुरुष वर्ग में सर्विसेज ग्रुप तो महिलाओं में केरल चैंपियन, रुद्रपुर में नेशनल गेम्स 2025 में वॉलीबाल के खिताबी मुकाबले में भिड़ी टीमें,

Advertisement

बड़ी खबर…वॉलीबाल के पुरुष वर्ग में सर्विसेज ग्रुप तो महिलाओं में केरल चैंपियन, रुद्रपुर में नेशनल गेम्स 2025 में वॉलीबाल के खिताबी मुकाबले में भिड़ी टीमें,

रुद्रपुर।38 वें नेशनल गेम्स 2025 में वॉलीबाल महिला वर्ग में केरल ने 3-2 तो वहीं पुरुष वर्ग में सर्विसेज ग्रुप की टीम ने 3-1 के अंतर से फाइनल मैच जीत कर सोने का खिताब अपने-अपने नाम कर लिया है।रुद्रपुर में दर्शकों से खचाखच भरे शिवालिक हॉल में रविवार को वॉलीबाल के दोनों फाइनल मैच खेले गये।पहला फाइनल मैच महिला वर्ग का खेला गया जिसमें केरल और तमिलनाडु की टीमें आपस में भिड़ीं।पांच सेट तक खिंचे मैच में दोनों टीमों की महिला खिलाडियों ने अपना जबरदस्त खेल कौशल दिखाया।पहले सेट में ही विजेता केरल की टीम ने प्रतिद्वंदी तमिलनाडु पर 25-19 से बढ़त बनाकर पहला सेट अपने नाम कर लिया,लेकिन दूसरे और तीसरे सेट में तमिलनाडु की खिलाडियों ने जबरदस्त पलटवार कर दोनों सेट 25-22,25-22 से जीत मैच पर 2-1 से अपनी पकड़ बना ली। 1-2 से पिछड़ने के बाद अंत के दो सेट में केरल की टीम ने अपना करिश्माई खेल दिखाया।चौथे और पांचवे सेट केरल ने 25-14 और 15-7 से जीतकर वॉलीबाल महिला वर्ग का सोने का खिताब 3-2 से अपने नाम कर लिया।केरल और तमिलनाडु के बीच वॉलीबाल महिला वर्ग का चैम्पियन बनने के लिये चली मैराथन रस्साकशी ने शिवालिक हॉल में बैठे दर्शकों को खासा रोमांचित किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अब बात करते हैं नेशनल गेम्स 2025 के वॉलीबाल पुरुष वर्ग के फाइनल मैच की।देर शाम सर्विसेज ग्रुप और केरल की टीमों के बीच खेले गये फाइनल मैच में सर्विसेज ग्रुप ने चार सेटों तक चले मुकाबले को 3-1 के अंतर से जीतकर सोने का तमगा हासिल कर लिया है।पहले और दूसरे सेट को 25-20, 25-22 के अंतर से जीत सर्विसेज ग्रुप के खिलाडियों ने शुरु में ही अपने इरादे जाहिर कर दिये,लेकिन तीसरे सेट में केरल की टीम ने वापसी करते हुए सर्विसेज की टीम को 25-19 से हराकर अपनी जीत की संभावना को बरकरार रखा।स्कोर 3-1 होने के बाद चौथे और अंतिम सेट में दोनों ही टीमों के खिलाडियों ने अपना विलक्षण खेल कौशल दिखाकर मानो दर्शकों की सांसें थाम दी हों।आखिरकार भाग्य ने सर्विसेज ग्रुप के खिलाडियों का साथ दिया और सर्विसेज ग्रुप की टीम ने केरल की टीम को अंतिम यानि चौथे सेट में 28-26 से मात दे दी।

इस प्रकार 38 वें राष्ट्रीय खेल 2025 के वॉलीबाल पुरुष वर्ग के फाइनल मैच को सर्विसेज ग्रुप के खिलाडियों ने 3-1 से जीतकर स्वर्ण पदक अपनी टीम की झोली में डाल दिया,जबकि बेहतरीन खेल दिखाने वाली केरल की टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
नेशनल गेम्स 2025 के महिला वर्ग में तीसरे स्थान पर राजस्थान की टीम रही तो पुरुष वर्ग का तीसरा स्थान तमिलनाडु ने हासिल किया।
इस प्रकार नेशनल गेम्स 2025 में वॉलीबाल के खिताबी मुकाबलों का आज समापन हो गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

You may have missed