October 12, 2026

बड़ी खबर…ब्लॉक प्रमुख रीना समेत बीडीसी सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ,पूर्व विधायक शुक्ला समेत दिग्गज ने दी बधाई,

बड़ी खबर…ब्लॉक प्रमुख रीना समेत बीडीसी सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ,पूर्व विधायक शुक्ला समेत दिग्गज ने दी बधाई,

रुद्रपुर। खबर ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय से है जहां क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ ही ब्लॉक प्रमुख ने विधिवत शपथ ग्रहण कर ली है।रुद्रपुर के ब्लॉक कार्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।सबसे पहले ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम को एसडीएम मनीष बिष्ट द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई,जिसके बाद वहां मौजूद बीडीसी मेंबरों ने शपथ ग्रहण की।बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम व सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिये ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास होना जरूरी है।उन्होंने रुद्रपुर ब्लॉक को विकास के पैमाने पर प्रदेश का अग्रणी ब्लॉक बनाने का आह्वाहन किया।ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने कहा कि एक दलित महिला के ब्लॉक प्रमुख बनने से साफ हो गया है कि बाबा साहेब के सपनों का भारत अब धरातल पर उतरता दिखाई दे रहा है।उन्होंने दावा किया कि रुद्रपुर ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों की सभी प्रमुख समस्याओं को दूर करने के लिये वे कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी।शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से खंड विकास अधिकारी आशीत आनंद,सहायक खंड विकास अधिकारी डीके पंत,नगला नगर पालिकाध्यक्ष सचिन शुक्ला,भाजपा किच्छा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी,किच्छा नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया,बरा मंडल अध्यक्ष सत्यभान,पंतनगर मंडल अध्यक्ष पिंकी ढिमरी,सुरेश कोली,हरीश कोरंगा,बंटी खुराना,नारायण पाठक,मनमोहन सक्सेना,दीपक मिश्रा,ग्राम प्रधान दीपिका देवी,पूजा कुमारी,तुलसी देवी,राहुल कुमार,रेखा,मनीषा,परवीन,निशा,नेमा,सोनी गंगवार,कुमारी रोली,कावल सिंह,मेहरबान सिंह,उस्मान,रविंदर गंगवार,छत्रपाल,वीरेंद्र यादव,आशीष यादव,तारा पांडे,नाजिया,बचुली देवी,कविता तिवारी,आबिद,नेहा,दीपा कांडपाल,मनविंदर सिंह,दीपक गिरी,अमन कश्यप,गुरमीत सिंह,शशि कला यादव,विनीत सिंह सोलंकी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य कुमारी नेहा,उषा देवी,शांति देवी,कृष्ण कुमार,सुनील,रोहित कुमार,रमेश चंद,रिजवाना,रुचि पाल,ज्योति मौर्य,माला देवी,नरेश कुमार,अमरजीत सिंह,विवेक कुमार,ललित राय,नितिन यादव,गंगा दानू,पूजा,शिवानी,सरोजिनी कार्की,पूर्णिमा दानू,रीता ठुकराल,आरसी,हर्षित गुंबर,अंकित सिंह,रहमत खान,सुखजीत सिंह,सत्यभान,जयेंद्र पाल,मनमोहन सक्सेना,धर्मराज जायसवाल,नरेंद्र मणि त्रिपाठी,योगेंद्र मणि त्रिपाठी,नारायण पाठक,संदीप अरोरा,मूलचंद राठौर,कुलदीप बग्गा,महामाया मिश्रा,नीरज द्विवेदी,राकेश सिंह,तरुण दत्ता,अनिल चौहान,सुशील यादव,रोशन अरोरा,बंटी खुराना,रोहित कालरा,इंद्र मेहता,अंकित पाठक,बिजेंद्र यादव,नरेंद्र ठुकराल,मंगत चुग,हरीश कालरा,,जसमीत कक्कड़,भारत मिश्रा,मोहन तिवारी,यमीन अंसारी,राकेश यादव,मनोज यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed