February 26, 2026

बड़ी खबर…!महिला अपराध और नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस कप्तान की यलगार, पहली प्रेस वार्ता में धरातल पर पुलिसिंग बढ़ाने का दावा,

Spread the love

 

रुद्रपुर।नवागंतुक एसएसपी अजय गणपति ने जिले की कमान संभालने के बाद अपराध नियंत्रण के लिये अपनी शीर्ष प्राथमिकतायें गिनाईं हैं।उल्लेखनीय है कि विगत 13 फरवरी को शासन द्वारा प्रदेश के कई आईपीएस अफसरों के तबादले किये गये थे।इसी क्रम में चंपावत जिले में बतौर एसपी तैनात रहे अजय गणपति को जनपद ऊधम सिंह नगर में एसएसपी का जिम्मा दिया गया था।15 फरवरी को जिले की कमान संभालने के बाद एसएसपी अजय गणपति मंगलवार को पहली बार मीडिया से रूबरू हुए।पुलिस कप्तान ने कहा कि जिले के सभी थाना/चौकियों में आने वाले हर फरियादी की शिकायत पर समय रहते सुनवाई सुनिश्चित करना,महिला अपराधों पर रोक और नशा कारोबार की कमर तोड़ना उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शुमार रहेगा।एसएसपी के मुताबिक ऊधम सिंह नगर में साईबर क्राइम की रोकथाम और ट्रेफिक जाम को दूर करने के लिये वे अधीनस्थों को विशेष निर्देश देने वाले हैं।कप्तान ने दावा किया कि अगले एक माह के भीतर वे जिले के सभी थाना और पुलिस चौकियों का विशेष भ्रमण करके वहां की स्थानीय चुनौतियों को जानने और समझने का प्रयास करेंगे।पुलिस कप्तान गणपति के मुताबिक उनका भरसक प्रयास होगा कि जिले की आम जनता को सुरक्षित माहौल का अहसास कराने के लिये वे धरातल पर पुलिसिंग को बढ़ा सकें।प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी,सीओ डीआर वर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

Lalit Kumar Sharma


Spread the love

You may have missed

error: Content is protected !!