February 26, 2026

बड़ी खबर…! श्री जी रेस्टोरेंट संचालक का कटा चालान,कर्मचारियों का सत्यापन ना होने पर कार्रवाई,बच्ची से छेड़छाड़ के बाद पुलिस एक्शन मोड में,वेटर हिरासत में,

Spread the love

रुद्रपुर।श्रीजी रेस्टोरेंट के वेटर पर मासूम से अश्लीलता के आरोप के बाद कोतवाली पुलिस एक्शन मोड में है।उल्लेखनीय है कि विगत 23 फरवरी,सोमवार की देर शाम को मुख्य बाजार निवासी एक व्यापारी मय परिवार काशीपुर मार्ग स्थित श्रीजी रेस्टोरेंट में गया था।बताया जाता है कि जब परिवार रेस्टोरेंट परिसर के भीतर था कि तभी व्यापारी की आठ वर्षीय बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ रेस्टोरेंट परिसर में आकर्षण के लिये रखे गये एक ट्रेक्टर के पास खेलने चली गई।इसी दौरान रेस्टोरेंट में काम करने वाला एक वेटर उक्त बच्ची को बहला-फुसलाकर एकांत की ओर ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा।तभी बच्ची की बड़ी बहन ने वेटर की करतूत को देख लिया और तुरंत परिजनों को सूचना दी।हैरान परेशान परिजन तुरंत मौक़े पर पहुचे और परिचितों की मदद से घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।आरोपी को खातिरदारी के बाद कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।पुलिस की पूछताछ में आरोपी वेटर ने अपना नाम अरविंद सैनी पुत्र नरेश सिंह निवासी बनिया बाली भोट थाना स्वार जनपद रामपुर बताया है।कोतवाली पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ 62,74,75 ( 1 ),1,137-2,बीएनएस व 11/12 पाक्सो के तहत अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरु कर दी है।वहीं मंगलवार की दोपहर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक के. सी.आर्य श्री जी रेस्टोरेंट पहुंचे और रेस्टोरेट संचालक से पूछताछ की।संचालक नंदकिशोर गुप्ता से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि श्री जी रेस्टोरेंट में कार्यरत कुल 26 कर्मचारियीं में से अधिकाश अन्य राज्यों से हैं जिसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक का 10 हजार का चालान काटा साथ ही सभी कर्मचारियीं का पुलिस सत्यापन करने के लिये दो दिन की मोहलत दी है।बहरहाल श्री जी रेस्टोरेंट में वहां कार्यरत वेटर द्वारा व्यापारी की नाबालिग पुत्री से अश्लील हरकत से क्षेत्रवासियों में खासा आक्रोश व्याप्त है।

Lalit Kumar Sharma


Spread the love

You may have missed

error: Content is protected !!