September 5, 2026

बड़ी खबर…!! करोड़ों की स्मैक के साथ नशा तस्कर दबोचा,कुमाऊं में सप्लाई से पहले पुलिस की कार्रवाई,एसपी क्राइम का खुलासा

बड़ी खबर…!! करोड़ों की स्मैक के साथ नशा तस्कर दबोचा,कुमाऊं में सप्लाई से पहले पुलिस की कार्रवाई,एसपी क्राइम का खुलासा

रुद्रपुर।कुमाऊं मंडल में सप्लाई के लिये आई करोड़ों की स्मैक के साथ पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय नशा तस्कर को धर दबोचा।जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि नशे का एक सौदागर बरेली से स्मैक लाकर क्षेत्र में सप्लाई की फिराक में है जिसके बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा के आदेश पर एएनटीएफ व किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने दरऊ क्षेत्रांतर्गत बीरूनगला में चेकिंग अभियान चलाया।मुखबिर की शिनाख्त पर पुलिस ने बाईक संख्या यूके 06 एएम 1548 पर सवार बहेड़ी निवासी सहनवाज पुत्र इस्तेखार को रोक लिया।तलाशी में उसके पास से पुलिस को 1 किलो 33 ग्रा0 स्मैक बरामद हुई जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 3 करोड़ 10 लाख आंकी जा रही है।पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया नशा तस्कर बरेली से लाकर स्मैक को कुमाऊं मंडल में बेचने की जुगत में था।आरोपी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया।पुलिस टीम में सीओ सितारगंज भूपेंद्र सिंह धौनी,किच्छा कोतवाल प्रकाश सिंह दानू,एएनटीएफ प्रभारी पवन स्वरूप,दरऊ चौकी प्रभारी पवन जोशी,उप निरीक्षक विनोद जोशी,सिपाही वीरेंद्र चौहान,उमेद सिंह,इसरार अहमद,उमेश सिंह आदि शामिल थे।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed