November 23, 2026

सांसद भट्ट ने किया बर्गर किंग और आइसक्रीम पार्लर का उद्घाटन, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर,

Advertisement

सांसद भट्ट ने किया बर्गर किंग और आइसक्रीम पार्लर का उद्घाटन, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर,

रुद्रपुर। देश भर में मशहूर स्वदेशी ब्रांड बर्गर सिंह एवं अमूल आइसक्रीम पार्लर का भव्य उद्घाटन श्री गुरु अंगद देव काम्प्लेक्स रुद्रपुर में नैनीताल से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट,विधायक शिव अरोरा,मेयर विकास शर्मा,केजीसीसीआई अध्यक्ष अशोक बंसल, प्रतिष्ठा के स्वामी प्रियांक मोहन एवं बरेली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 के पी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सांसद भट्ट ने कहा कि लोगो का रुझान स्वदेशी की तरफ बढ़ा है। बर्गर सिंह और अमूल भारतीय ब्रांड की पूरी चेन है जो देश भर में काफी लिकप्रिय है। इस चेन को प्रियंक मोहन ने रुद्रपुर में लाकर युवाओं के लिए प्रेरणा का कार्य किया है। युवाओं में हताशा को हटाकर अपने पैरों पर खड़ा करने का कार्य स्वदेशी ब्रांड कर रहे हैं।कहा कि उद्यमिता ही सपनों को हकीकत में बदलने का मार्ग है। भट्ट ने आह्वाहन किया कि युवा जॉब सीकर न बनकर जॉब प्रोवाइडर बनें। बताया कि शीघ्र ही रुद्रपुर में एक केंद्रीय विद्यालय भी खुलेगा।विधायक शिव अरोरा ने कहा कि ऐसे प्रयत्न ही औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभातें है। परिश्रम के साथ ईमानदारी से कार्य करने पर ही कार्य यशस्वी होता है। फ़ूड चेन के अधिकांश ब्रांड विदेशी है, जबकि बर्गर सिंह और अमूल स्वदेशी होने के साथ प्रतिष्ठित ब्रांड उत्तराखंड के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएगा।मेयर विकास शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार है जो रुद्रपुर को सजाने-सवारने का कार्य कर रही है। इस प्रतिष्ठान से रुद्रपुर के साथ ही स्विगी और जोमैटो के माध्यम से आस पास की जनता को यह सुविधा मिलेगी।केजीसीसीआई के अध्यक्ष अशोक बंसल ने कहा कि सरकार की बहुत सारी योजनाएं है जिनका प्रभावी क्रियान्वयन कर युवा उद्यमिता के मार्ग पर बढ़ रहे है। सरकार से प्रयास कर उद्यमिता की राह में आने वाली बाधाओं को हम दूर कर रहें है। भारत मे अब व्यवसाय करना नीतिगत रूप से आसान हो रहा है। यह उद्घाटन न केवल एक नए व्यवसाय की शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे युवाओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी है।
उद्घाटन अवसर पर महात्मा ज्योतिबाफुले बरेली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 के पी सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में अपार संभावनाएं एवं युवाओं में अपार क्षमता है। समय के अनुरूप नवाचार अपनाकर उद्यमिता और स्वरोजगार का मार्ग अपनाना चाहिए। फ्रेंचाइजी मोडल व्यवसाय का राह आसान कर रहें है जिससे जोखिम कम हो जाता है।
आभार ज्ञापन प्रतिष्ठा के मालिक प्रियांक मोहन ने किया जिन्होंने एमबीए की पढ़ाई करके उद्यमिता की राह अपनाई है।
संचालन डॉ हरनाम सिंह ने किया। इस अवसर पर सोनामा नेचुरल्स की निदेशिका संजेश सिंह, शशांक मोहन, जीएसटी कमिश्नर राजेन्द्र चौधरी, रवींद्र प्रताप सिंह, डॉ पी डी गुप्ता, प्रो योगेश शर्मा, प्रो रविन्द्र सैनी, प्रो पुष्पेंद्र राठी, संजीव राठी, अमित राठी, शिविन राठी, सुरेंद्र ग्रोवर, डॉ राजेश कुमार सिंह, संजीव तोमर, राजकुमार खनिजो, बब्बन सिंह, प्रदीप तिवारी, देवेंद्र मेहरा, भाजपा के सुरेश कोली, डॉ संजीव शर्मा, अमित नारंग, हर्जाना बेगम, रश्मि रस्तोगी, मुकेश कुमार,सुनील कुमार, शिविन कुमार, हरप्रीत सिंह, अमित सिंह रौतेला, लव कुमार, अर्चना, संजीत, शंकर, प्रकाश, डॉ विनोद कुमार सहित उधमसिंह नगर के प्रतिष्टित नागरिक उपस्थित होकर बर्गर सिंह के 22 प्रकार के बर्गर, 10 प्रकार के मोमोज,06 प्रकार के फ्राइज एवं अमूल आइसक्रीम के सौ से ज्यादा उत्पादों का आनंद लिये।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

You may have missed