October 8, 2026

बड़ी खबर…25 हजार का ईनामी एसटीएफ/पुलिस ने हिमांचल प्रदेश से दबोचा, 27 लाख की ठगी के बाद 5 साल से कानून को दिखा रहा था ठेंगा,

 

रुद्रपुर।खबर ऊधम सिंह नगर से है जहां 5 वर्षों से फरार चल रहे एक ईनामी बदमाश को पुलिस व एसटीएफ की टीम ने हिमांचल प्रदेश से दबोच लिया।दरअसल पुलिस महानिदेशक के आदेश पर इन दिनों प्रदेश भर में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये विशेष अभियान चल रहा है।इसी क्रम में रुद्रपुर कोतवाली में सेवानिवृत्त ले० कर्नल को प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 27 लाख से अधिक की धनराशि हड़पने का एक मामला वर्ष 2020 में दर्ज कराया गया था।पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिये आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ गुरप्रीत पुत्र सुरेंद्र सिंह परिवार सहित अपनी पहचान बदलकर फरार हो गया था।पुलिस ने उक्त जालसाज के सिर पर 25000 के नगद ईनाम की घोषणा भी कर दी थी लेकिन फिर भी वो कानून के शिकंजे में नहीं फंसा।एसटीएफ कुमाऊं यूनिट के प्रभारी एम०पी० सिंह की अगुवाई में पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीमों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिये गहन अभियान छेड़ा जिसके बाद 25 हजार के ईनामी गुरदीप को हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर से गिरफ्तार कर लिया गया है।गुरदीप को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक ब्रजभूषण गुरुरानी,उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह मेहता,अपर उप निरीक्षक प्रकाश भगत,हेड कांस्टेबल जगपाल सिंह,सुरेंद्र सिंह कनवाल,सिपाही अजय रावत समेत एसटीएफ व पुलिस के जवान शामिल थे।

Advertisement

Lalit Kumar Sharma

You may have missed